तालिकाएँ व सूचियाँ जोड़ें
आप रिच टेस्ट दस्तावेज़ में तालिकाएं जोड़ सकते हैं और सूचियाँ बना सकते हैं।
तालिका जोड़ें
वहाँ क्लिक करें जहाँ आप तालिका जोड़ना चाहते हैं।
प्रारूप > तालिका चुनें, फिर पंक्तियों व स्तंभों, टेक्स्ट संरेखण, सेल रंग तथा अन्य विकल्पों की संख्या समायोजित करने के लिए कंट्रोल का उपयोग करें।
अपने दस्तावेज़ पर वापस लौटने के लिए विंडो बंद करें।
विंडो बंद करने के बाद पंक्तियों व स्तंभों की संख्या बदलने के लिए, किसी तालिका सेल के भीतर क्लिक करें, प्रारूप > तालिका चुनें, फिर समायोजन करने के लिए कंट्रोल का उपयोग करें।
पंक्ति ऊँचाई या स्तंभ चौड़ाई समायोजित करने के लिए सेल बॉर्डर के ऊपर प्वाइंटर रखें। प्वाइंटर जब डबल-हेडेड तीर में बदलाव लाता है , सीमा ड्रैग करें।
सेल विलय करें
तालिका में एक या एकाधिक सेल चुनें, फिर प्रारूप > तालिका चुनें, फिर सेल विलय करें पर क्लिक करें।
विलयित सेल विभाजित करने के लिए, सेल चुनें, प्रारूप > तालिका चुनें, फिर सेल विभाजित करें पर क्लिक करें।
किसी तालिका के भीतर तालिका जोड़ें
आप किसी तालिका सेल के भीतर एक तालिका जोड़ सकते हैं। यह नेस्टेड तालिका आपको किसी सेल को कई अतिरिक्त पंक्तियों व स्तंभों में विभाजित करने की अनुमति देती है।
किसी तालिका सेल के भीतर क्लिक करें।
प्रारूप > तालिका चुनें, फिर नेस्ट तालिका पर क्लिक करें।
पंक्तियों व स्तंभों, टेक्स्ट संरेखण, सेल रंग तथा अन्य विकल्पों की संख्या समायोजित करने के लिए कंट्रोल का उपयोग करें।
कोई सूची बनाएँ
यदि आपने पहले ही वह टेक्स्ट टाइप कर दिया है जिसे आप सूची में बदलना चाहते हैं, तो उसे चुनें। अन्यथा, चरण 2 पर जाएँ।
टूलबार में सूची बुलेट और संख्यांकन बटन पर क्लिक करें (या Touch Bar का उपयोग करें), फिर सूची शैली चुनें या अधिक दिखाएँ चुनें और निम्न में से कोई भी दर्ज करें :
उपसर्ग: सूची मार्कर के लिए उपसर्ग सेट करता है।
बुलेट/संख्या: सूची मार्कर के लिए शैली सेट करती है।
प्रत्यय: सूची मार्कर के लिए प्रत्यय सेट करता है।
आरंभिक संख्या: सूची के लिए आरंभिक संख्या सेट करती है।
अनुलग्न सूची मार्कर के पहले जोड़े : अनुलग्न सूची मार्कर उपसूची सूची मार्कर के आगे जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि अनुलग्न सूची मार्कर 1 है, तब उपसूची मार्कर 1.1 होगा।
यदि आपने चरण 1 में टेक्स्ट चुना, तो यह एक सूची के रूप में स्वरूपित होता है और आप जो भी नया टेक्स्ट टाइप करते हैं, वह सूची में जुड़ जाता है। सूची में हरेक आइटम के बाद वापस लौटें दबाएँ। सूची समाप्त करने के लिए वापस लौटें पर दो बार दबाएँ।