शॉर्टकट सिंक करें
यदि आपने अपने Apple ID से साइन इन किया है, तो अपने शॉर्टकट का संग्रह अपने सभी iOS और iPadOS डिवाइस और आपकी Apple Watch पर अप-टू-डेट रख सकते हैं। जब आप अपने किसी एक डिवाइस में शॉर्टकट जोड़ते हैं, बदलते हैं या हटाते हैं, तो iCloud सुनिश्चित करता है कि अपके सभी डिवाइसेज पर ऑटोमैटिकली परिवर्तन हो जाए।
आपके शॉर्टकट के क्रम भी आपके सभी iOS या iPadOS डिवाइस में अपडेट रखे जाते हैं।
महत्वपूर्ण : व्यक्तिगत ऑटोमेशन शॉर्टकट अन्य iOS और iPadOS डिवाइस में सिंक नहीं होते हैं।
iCloud सिंक चालू करें
अपने iOS या iPadOS डिवाइस पर सेटिंग्ज़ > शॉर्टकट पर जाएँ।
निम्न में से कोई एक या दोनों करें :
iCloud सिंक चालू करें : iOS और iPadOS डिवाइस के बीच शॉर्टकट सिंक करें।
सिंक शॉर्टकट क्रम चालू करें : iOS और iPadOS डिवाइस के बीच अपने शॉर्टकट का क्रम सिंक करें।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद.