Mac पर Safari में अपने वेब खोज में सुधार लाएँ
बेहतर खोज नतीजों के लिए ये सुझाव आजमाएँ।
इसे अधिक विशिष्ट बनाने के लिए अपना खोज संकरा करें। उदाहरण के लिए, “Paris” के लिए खोज करने से किसी भी ऐसे शहर के परिणाम वापस आएँगे जिसका यह नाम होगा; “Paris France” के लिए खोजने के लिए परिणाम केवल उसी शहर के लिए वापस आएँगे।
वाक्याशं में हरेक शब्द की बजाए संपूर्ण वाक्यांश खोजने के लिए वाक्यांश के साथ कोटेशन चिह्न लगाएँ। यदि आप “How to bathe a cat” नाम से कोई आलेख खोजना चाहते हैं, तो उस वाक्यांश के साथ कोटेशन चिह्न लगाएँ।
आपनी खोज से शब्दों को हटाने के लिए कोई नकारात्मक खोज आजमाएँ। उदाहरण के लिए, “paris -france” के खोज के लिए “france” को हटाकर “paris” के बारे में परिणाम मिलते हैं।
सामान्य शब्दों को हटाएँ। खोज इंजन छोटे और सामान्य शब्दों को नज़रअंदाज़ करते हैं; “bathe a cat”, “bathe the cat”, तथा “bathe cat” के लिए खोज परिणाम समान होते हैं।
कैपिटल लेटर में करना नज़रअंदाज़ करें। खोज इंजन “Paris France”, “paris France”, तथा “paris france” को समान रूप से लेता है।
शब्द के समापन को लेकर परेशान न हों। खोज इंजन अक्सर शब्द समापन छोड़ देते हैं; “bathe cat” तथा “bathing cat” समान हैं।