
Windows पर संगीत ऐप में Dolby Atmos चलाएँ
यदि आप Apple Music को सब्सक्राइब करते हैं, तो Dolby Atmos में उपलब्ध ट्रैक चला सकते हैं, जो स्टीरियो हेडफ़ोन या बिल्ट-इन स्पीकर में इमर्सिव, त्रिआयामी (स्पेशियल) ऑडियो अनुभव बनाते हैं।
नोट : आपको अपने डिवाइस पर Dolby Atmos में समर्थित गीत चलाने के लिए Dolby Access ऐप की ज़रूरत होती है।
Dolby Atmos में उपलब्ध ऐल्बम Dolby आइकॉन दिखाते हैं।
नोट : Apple Music और Dolby Atmos सभी देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होते हैं। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।
Dolby Atmos सेटिंग चुनें
अपने Windows डिवाइस पर संगीत ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
Dolby Atmos ऑडियो फ़ॉर्मैट में समर्थित गीतों को चलाएँ : प्लेबैक चुनें, फिर Dolby Atmos पॉप-अप मेनू में से कोई एक विकल्प चुनें।
गीतों को डाउनलोड करने के दौरान Dolby Atmos ऑडियो गुणवत्ता चुनें : “सामान्य” चुनें, फिर Dolby Atmos डाउनलोड करें चेकबॉक्स चुनें। संगीत जोड़ें और डाउनलोड करें देखें।
किसी गीत के लिए Dolby Atmos सेटिंग बदलें
अपने Windows डिवाइस पर संगीत ऐप
पर जाएँ।
Apple Music से गाना स्ट्रीम करें।
नोट : किसी गीत की ऑडियो गुणवत्ता बदलने से पहले गीत को चल रहा होना चाहिए।
प्लेबैक कंट्रोल में चुनें
, ऑडियो गुणवत्ता सेटिंग चुनें, फिर Dolby Atmos सेटिंग चुनें।