
Mac पर मेल में ईमेल डिलीट करें और स्टोरेज प्रबंधित करें
अपने मेलबॉक्स को प्रबंधित रखने में मदद के लिए, और अपने Mac पर या मेल सर्वर पर स्टोरेज स्पेस खाली करने के लिए आप अनावश्यक ईमेल संदेशों को हटा सकते हैं। डिलीट किए संदेश तबतक उपलब्ध रहते हैं, जबतक कि उन्हें स्थाई तौर से मिटा न दिया जाए।
ईमेल डिलीट करें
अपने Mac पर Mail ऐप
पर जाएँ।सूची में संदेश या ईमेल वार्तालाप चुनें।
मेल टूलबार में
पर क्लिक करें या डिलीट-की दबाएँ।वार्तालाप के सभी संदेश डिलीट हो जाते हैं।
यदि आप किसी मेलबॉक्स को डिलीट करते हैं, तो मेलबॉक्स के सभी संदेश डिलीट हो जाते हैं। स्मार्ट मेलबॉक्स में संदेश आपके इनबॉक्स में रहते हैं।
आप डिलीट करने के लिए संदेशों के एक सेट को खोज सकते हैं। उदाहरण के लिए, मेल की खोज फ़ील्ड में “तिथि:01/8/21-05/9/21” दर्ज करते हुए 1 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक की तिथि वाले संदेश खोज सकते हैं। या, खोजें फ़ील्ड में नाम दर्ज करके किसी विशिष्ट व्यक्ति के संदेश खोजें। फिर ढूंढे गए संदेश को चुनें और डिलीट करें।
स्थाई रूप से ईमेल डिलीट करना
अपने Mac पर Mail ऐप
पर जाएँ।निम्न में से एक कार्य करें :
मेलबॉक्स > डिलीट किए गए आइटम मिटाएँ चुनें, फिर कोई खाता चुनें।
मेल साइडबार में, किसी ट्रैश मेलबॉक्स पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर डिलीट किए गए आइटम मिटाएँ चुनें।
मेल ऐप द्वारा किसी निर्दिष्ट समय पर डिलीट किए गए संदेशों को स्थायी रूप से मिटाने के लिए आप मेल सेटिंग में “डिलीट किए गए संदेश मिटाएँ” विकल्प सेट कर सकते हैं। मेलबॉक्स बिहेवियर सेटिंग्ज़ बदलें देखें।
रद्दी मेलबॉक्स में डिलीट किए गए ईमेल रखें
मेल सेटिंग में आप विकल्प कैसे सेट करते हैं, इसके आधार पर आप संदेशों को डिलीट करने के बाद उन्हें देख और रिट्रीव कर सकते हैं।
नुस्ख़ा : आप अन्य ऐप्स या PDF के रूप में इस्तेमाल करने के लिए ईमेल संदेशों को फ़ाइलों के रूप में भी सहेज सकते हैं। फ़ाइल या PDF के रूप में ईमेल सहेजें देखें।
अपने Mac पर Mail ऐप
पर जाएँ।मेल > सेटिंग्ज़ चुनें, फिर “खाते” पर क्लिक करें।
कोई खाता चुनें, फिर मेलबॉक्स व्यवहार पर क्लिक करें।
रद्दी मेलबॉक्स के आगे पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
यदि कोई मेलबॉक्स निर्दिष्ट हो : जब तक वह स्थाई रूप से नहीं मिटाए जाएंगे आप डिलीट हुए संदेश को ट्रैश मेलबॉक्स में देख सकते हैं। किसी डिलीट किए हुए संदेश को रिट्रीव करने के लिए उसे ट्रैश मेलबॉक्स से अन्य मेलबॉक्स पर ड्रैग करें।
यदि कोई विनिर्दिष्ट न हो : डिलीट किए संदेश हटा दिए गए हैं और ट्रैश मेलबॉक्स उपलब्ध नहीं हैं।
“डिलीट किए गए संदेश मिटाएँ” के नीचे पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर चुनें कि रद्दी मेलबॉक्स में संदेशों को स्थायी रूप से डिलीट कब करना है।
डिलीट किए गए संदेश देखने के लिए मेल साइडबार में रद्दी मेलबॉक्स पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : यदि आप संदेश ग़लती से डिलीट कर देते हैं, तो आप उन्हें ट्रैश मेलबॉक्स से अन्य मेलबॉक्स पर ड्रैग कर दें। या उन्हें रद्दी मेलबॉक्स में चुनें, फिर संदेश > “यहाँ मूव करें” > [मेलबॉक्स] चुनें।
ईमेल खातों के लिए स्टोरेज स्पेस ख़ाली करें
यदि आपके ईमेल खाते की स्टोरेज सीमा खाता प्रदाता द्वारा सेट की गई सीमाओं से अधिक हो जाती है, तो आप खाते के मेल सर्वर से स्पेस खाली करने के लिए कुछ क्रियाएँ कर सकते हैं।
अपने Mac पर Mail ऐप
पर जाएँ।इनमें से कोई एक कार्य करें :
बड़े संदेशों या अटैचमेंट वाले संदेशों को डिलीट करें या अपने Mac पर मेलबॉक्स में संदेशों को मूव करें।
नुस्ख़ा : बड़े संदेशों को तेज़ी से पहचानने के लिए, दृश्य > “इससे सॉर्ट करें” > आकार चुनें।
आपने जो अटैचमेंट सहेजें हैं उन्हें डिलीट करें। संदेश > अटैचमेंट हटाएँ, चुनें। संदेश मेलबॉक्स में रहता है और मेल इंगित करता है कि अटैचमेंट मैनुअली हटाए गए थे।
IMAP खातों के लिए, पहले अटैचमेंट डाउनलोड करना सुनिश्चित करें—अटैचमेंट मेल सर्वर से डिलीट हो जाएँगे और रिट्रीव नहीं किए जा सकते हैं।
अपने ट्रैश मेलबॉक्स खाली करें। संदेश जो आपने हालिया डिलीट किए हैं वे रद्दी मेलबॉक्स में हैं लेकिन उन्हें अभी तक मेल सर्वर से हटाया नहीं गया है। मेलबॉक्स > डिलीट किए गए आइटम मिटाएँ चुनें, फिर उन्हें सभी खातों या किसी विशिष्ट खाते से हटाने के लिए चुनें।
POP खातों के लिए, संदेशों और अटैचमेंट की प्रतियों को हटाए जाने से पहले मेल सर्वर पर बनाए रखे जाने वाली समयावधि कम करें। मेल > सेटिंग्ज़ चुनें, खाते पर क्लिक करें, खाता चुनें, उन्नत पर क्लिक करें, फिर नीचे दिए पॉपअप मेनू “संदेश दोबारा पाने के बाद सर्वर से कॉपी हटाएँ” से एक भिन्न विकल्प चुनें।
मेलबॉक्स काफी बड़ा बनने से रोकें
यदि मेलबॉक्स इतने बड़े हों कि आप संदेश न खोज पाएँ, या अपने Mac पर मेल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्टोरेज की मात्रा को घटाना चाहते हैं तो यहाँ इसके लिए सुझाव दिए जा रहे हैं।
अपने Mac पर Mail ऐप
पर जाएँ।इनमें से कोई एक कार्य करें :
जो संदेश आप के लिए ज़रूरी न हों, वे संदेश डिलीट करें, ख़ासकर वे जिनके साथ बड़े अटैचमेंट होते हैं।
अपने Mac पर अटैचमेंट सहेजें, फिर संदेश से अटैचमेंट डिलीट करें।
अपने संदेश व्यवस्थित करने के लिए अधिक मेलबॉक्स बनाएँ। उदाहरण के लिए यदि आपके पास यात्रा योजनाओं से जुड़े संदेश हों, आप यात्रा नाम से एक मेलबॉक्स बना सकते हैं और यात्रा से जुड़े संदेशों को उस मेलबॉक्स में मूव कर सकते हैं।
इनकमिंग संदेशों को अपने इनबॉक्स से दूसरे मेलबॉक्स में ऑटोमैटिकली मूव करने के लिए नियमों का उपयोग करें। उदाहरण के लिए आप यात्रा संबंधित संदेशों के आते ही उन्हें यात्रा मेलबॉक्स में मूव करने के लिए एक नियम बना सकते हैं। आप मेलबॉक्स में पहले से मौजूद संदेशों को प्रॉसेस करने के लिए भी नियमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ़ाइल या PDF के रूप में ईमेल सहेजें
अपने Mac पर Mail ऐप
पर जाएँ।एक या अधिक संदेश चुनें या ईमेल वार्तालाप चुनें।
संदेशों को आप कैसे सहेजना चाहते हैं, चुनें।
फ़ाइलों के रूप में संदेश सहेजें : फ़ाइल > ऐसे सहेजें चुनें, फिर फ़ॉर्मैट और स्थान चुनें।
रिच टेक्स्ट फ़ॉर्मैट, फ़ॉर्मैट को बनाए रखता है (जैसे कि बोल्ड और इटैलिक), लेकिन प्लेन टेक्स्ट नहीं रखता। रॉ मेसैज सोर्स एक सिंगल संदेश को .eml फ़ॉर्मैट में सहेजता है।
संदेशों को PDF के रूप में सहेजें : फ़ाइल > PDF फ़ाइलों के रूप में निर्यात करें चुनें।
संदेशों को आप अपने डेस्कटॉप पर ड्रैग कर भी .eml फ़ॉर्मैट में सहेज सकते हैं। अगर आप किसी वार्तालाप को ड्रैग करते हैं, तो संदेश अलग फ़ाइलों के रूप में सहेजे जाते हैं।
यदि आप अपने Mac पर फ़ाइलों का बैकअप लेने के लिए Time Machine सेटअप करते हैं, तो आप उस कॉन्टेंट को रीस्टोर करने के लिए बैकअप का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसे मेल द्वारा डाउनलोड किया गया था (मेल और आपके Mac पर सेट किए गए विकल्पों के आधार पर)। Time Machine के साथ बैकअप आइटम को रीस्टोर करना देखें।