iCloud.com पर नोट्स खोजें
आप जो सटीक नोट चाहते हैं उसे खोजने के लिए नोट्स में खोजें—ख़ास टेक्स्ट, इमोजी, कोई विशेष अटैचमेंट खोजें या सुझाई गई खोज का उपयोग करें। “हाल ही में डिलीट किए गए” फ़ोल्डर के अलावा सभी फ़ोल्डर को खोजा जाता है।
iCloud.com पर नोट्स में, नोट्स सूची के सबसे ऊपर स्थित खोज फ़ील्ड पर क्लिक करें।
“सुझाई गई खोज” के साथ अपनी खोज को परिष्कृत करने के लिए, खोज सूची में किसी एक विकल्प पर क्लिक करें।
वह टेक्स्ट लिखें, जिसे आप खोजना चाहते हैं।
पूरी नोट सूची पर वापस लौटने और खोज को साफ़ करने के लिए, खोजें फ़ील्ड में पर क्लिक करें।