iCloud.com पर नोट्स के लिंक जोड़ें
किसी अन्य नोट के लिए एक लिंक बनाएँ या किसी वेबपेज पर कोई URL जोड़ें।
iCloud.com पर “नोट्स” में, कोई नोट चुनें।
उस नोट पर क्लिक करें जहाँ आप एक लिंक जोड़ना चाहते हैं, फिर निम्न में से कोई एक काम करें :
दूसरे नोट में एक लिंक जोड़ें : “>>” टाइप करें और इसके बाद उस नोट में एक लिंक जोड़ने के लिए सूची से कोई नोट चुनें।
यदि जिस नोट को आप लिंक करना चाहते हैं वह सूची में दिखाई नहीं देता है, तो नोट का शीर्षक तब तक टाइप करते रहें जब तक वह दिखाई न दे जाए।
किसी नए नोट में लिंक जोड़ने के लिए नए नोट का शीर्षक टाइप करें, फिर “नोट बनाएँ” [नोट शीर्षक] पर क्लिक करें। नया नोट आपके साइडबार में दिखाई देता है।
कोई URL जोड़ें : Command-K (Mac पर) या Control-K (Windows कंप्यूटर पर) दबाएँ। यदि आप चाहते हैं कि लिंक टेक्स्ट URL से अलग हो, तो URL जोड़ें फिर एक वैकल्पिक नाम दर्ज करें। जब आप कार्य पूरा कर लें, तब “पूर्ण” पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : आप Command-K (Mac पर) या Control-K (Windows कंप्यूटर पर) दबाकर किसी अन्य नोट में लिंक भी जोड़ सकते हैं, फिर “इससे लिंक करें” फ़ील्ड पर क्लिक करें और सूची से कोई नोट चुनें।