AVERAGEIFS
AVERAGEIFS फ़ंक्शन, दिए गए सेट में सेलों के औसत (अंकगणितीय माध्य) को दर्शाता है जिसमें एक या उससे अधिक सेट, एक या उससे संबंधित शर्तों को पूरा करते हैं।
AVERAGEIFS(avg-values, test-values, condition, test-values…,condition…)
avg-values: औसत मान के लिए विचार योग्य मानों वाला संग्रह। avg-values सेलों का एकल संग्रह के लिए एक संदर्भ है जिसमें केवल संख्या मान या बूलियन मानहो सकते हैं।.
test-values: परीक्षण किए जाने वाले मानों वाला संग्रह। test-values में कोई भी मान हो सकता है।
condition: व्यंजक जो मानों की तुलना या परीक्षण करता है और बूलियन मान TRUE या FALSE को परिणाम के रूप में दर्शाता है। condition में तुलना ऑपरेटर, स्थिरांक, ऐंपरसैंड संयोजन ऑपरेटर, संदर्भ और वाइल्डकार्ड शामिल हो सकते हैं। आप व्यंजक में किसी भी एकल वर्ण या एकाधिक वर्णों का मिलान करने के लिए वाइल्डकार्ड का उपयोग कर सकते हैं। आप किसी एक वर्ण को दर्शाने के लिए ? (प्रश्नवाचक चिह्न), एक से अधिक वर्णों को दर्शाने के लिए * (तारक चिह्न) तथा वाइल्डकार्ड के बदले बाद में आने वाले वर्ण से मेल कराने हेतु ~ (टाइल्ड) का उपयोग कर सकते हैं। शर्त में वाइल्डकार्ड के बजाय REGEX फ़ंक्शन भी हो सकता है।
test-values…: वैकल्पिक रूप से एक या एक से अधिक अतिरिक्त संग्रह जिसमें परीक्षण किए जाने वाले मान शामिल हैं। प्रत्येक test-values संग्रह condition व्यंजक के तुरंत बाद आना चाहिए। test-values, condition के इस पैटर्न को जितनी बार आवश्यकता हो, दोहराया जा सकता है।
condition…: यदि test-values का एक वैकल्पिक संग्रह शामिल है, तो condition… एक अतिरिक्त व्यंजक होता है, जो बूलियन मान TRUE या FALSE को परिणाम के रूप में दर्शाता है। एक condition व्यंजक अवश्य होना चाहिए जिसके बाद प्रत्येक test-values संग्रह हो; इसलिए इस फ़ंक्शन में हमेशा विषम संख्या में तर्क होंगे।
नोट
प्रत्येक test-values और condition युग्मों के लिए संगत (सरणी में समान स्थिति) मान की तुलना सशर्त परीक्षण से की जाती है। यदि सभी सशर्त परीक्षण पूरे हो जते हैं तो avg-values का संगत मान औसत में शामिल कर दिया जाता है।
avg-values और सभी test-values संग्रह समान आकार के होने चाहिए।
उदाहरण |
---|
निम्नलिखित तालिका में : |
A | B | C | D | |
---|---|---|---|---|
1 | आयु | लिंग | वैवाहिक स्थिति | वेतन |
2 | 35 | पु. | पु. | 71000 |
3 | 27 | स्त्री. | पु. | 81000 |
4 | 42 | पु. | पु. | 86000 |
5 | 51 | पु. | अवि. | 66000 |
6 | 28 | पु. | अवि. | 52000 |
7 | 49 | स्त्री. | अवि. | 62000 |
8 | 63 | स्त्री. | पु. | 89000 |
9 | 22 | पु. | पु. | 34000 |
10 | 29 | स्त्री. | अवि. | 42000 |
11 | 35 | स्त्री. | पु. | 56000 |
12 | 33 | पु. | अवि. | 62000 |
13 | 61 | पु. | पु. | 91000 |
=AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, “<40”, B2:B13, “=M”) 54750 दर्शाता है, जो उन पुरुषों (स्तंभ B में “M” द्वारा दर्शाया गया) की औसत आय है जो चालीस वर्ष से कम आयु के हैं। =AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, “<40”, B2:B13, “=M”, C2:C13, “=S”) 57000 दर्शाता है, जो उन पुरुषों की औसत आय है जो चालीस वर्ष से कम आयु के अविवाहित (स्तंभ C में “S” द्वारा दर्शाया गया) हैं। =AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, “<40”, B2:B13, “=M”, C2:C13, “=M”) 52500 दर्शाता है, जो उन पुरुषों की औसत आय है जो चालीस वर्ष से कम आयु के विवाहित (स्तंभ C में “M” द्वारा दर्शाया गया) हैं। =AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, “<40”, B2:B13, “=F”) लगभग 59667 दर्शाता है, जो उन स्त्रियों (स्तंभ B में “F” द्वारा दर्शाया गया) की औसत आय है जिनकी आयु चालीस वर्ष से कम है। |
REGEX का उपयोग करते हुए उदाहरण |
---|
निम्नलिखित तालिका में : |
A | B | |
---|---|---|
1 | 45 | john@appleseed.com |
2 | 41 | ऐरन |
3 | 29 | janedoe@appleseed.com |
4 | 64 | jake@appleseed.com |
5 | 12 | साराह |
=AVERAGEIFS(A1:A5, B1:B5, REGEX(“([A-Z0-9a-z._%+-]+)@([A-Za-z0-9.-]+\.[A-Za-z]{2,4})”), A1:A5, “>10”) 46 दर्शाता है, A1:A5 में सेल का औसत जो 10 से बड़ी संख्या है और जबकि B1:B5 में समकक्ष सेल में कोई ईमेल पता होता है। |