macOS High Sierra
डिस्क जानकारी पाएँ
DVD की तकनीकी जानकारी देखने के लिए डिस्क जानकारी विंडो में जानकारी पेन का उपयोग करें।
वांछित डिस्क डालने के बाद, फ़ाइल > डिस्क जानकारी पाएँ चुनें।
शीर्षक : DVD का शीर्षक जैसा कि यह Finder में दिखाई देता है।
वीडियो : DVD का फॉर्मेट और आकार।
ऑडियो : DVD की ऑडियो विशेषताएँ।
मीडिया : DVD का मीडिया फॉर्मेट और प्रकार।
सेटिंग्ज़: सेटिंग्ज़ फ़ाइल का नाम जिसमें DVD प्लेयर DVD के लिए कस्टम सेटिंग्ज़ (जैसे वीडियो कलर, वीडियो ज़ूम या ऑडियो इक्वलाइज़र सेटिंग्ज़) और बुकमार्क स्टोर करता है। आप इस फ़ाइल का नक़ल बनाकर दूसरे कंप्यूटर में हस्तांतरित कर सकते हैं।
दिखाएँ: अधिक आसनी से नक़ल तैयार करने या फ़ाइल हस्तांतरित करने के लिए Finder में सेटिंग्ज़ फ़ाइल दिखाता है।