DVD या DVD फ़िल्म फ़ाइल चलाएँ
आप DVD चलाने या अपने कंप्यूटर पर स्टोर की हुई DVD फ़ाइल चलाने के लिए DVD प्लेयर ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
नोट : आप कॉपी सुरक्षा वाले DVD डिस्क से वीडियो कॉपी नहीं कर सकते हैं और चला नहीं सकते हैं। DVD प्लेयर Blu-ray डिस्क जैसे अन्य मीडिया को भी नहीं चलाता है, या कुछ निश्चित प्रकार के DVD-RW डिस्क पर बर्न किए हुए वीडियो कॉन्टेंट की पहचान नहीं करता है।
DVD चलाएँ
डिस्क डालें और DVD प्लेयर डिस्क चलाना आरंभ कर देता है।
यदि डिस्क स्वचालित नहीं चलता है, तो डिस्क पहचाने जाने के बाद स्पेस बार दबाएँ।
यदि आप फ़िल्म कहाँ से शुरू हो यह चुनना चाहते हैं, तो डिस्क चलना शुरु होने से पहले विकल्प-की दबाए रखें।
यदि आप DVD प्लेयर खुलने पर इसे हमेशा स्वचालित चलाना चाहते हैं, तो DVD प्लेयर > प्राथमिकताएँ चुनें, प्लेयर पर क्लिक करें, फिर “DVD प्लेयर खुलने पर” विकल्प के आगे “डिस्क चलाना आरंभ करें” विकल्प पर क्लिक करें।
अपने Mac पर स्टोर की हुई DVD फ़िल्म फ़ाइल चलाएँ
फ़ाइल > DVD मीडिया खोलें चुनें।
VIDEO_TS फ़ोल्डर नेविगेट करें जिसमें फ़िल्म फ़ाइल होती है जिसे आप चलाना चाहते हैं, फिर “चुनें” पर क्लिक करें।
फ़िल्म चलाते समय, फ़ुल-स्क्रीन के अलावा सभी विंडो आकार में DVD प्लेयर कंट्रोलर प्रदर्शित होता है।
फ़िल्म चलाते समय इन कंट्रोल का उपयोग करें :
दृश्य और डिस्क विशेषताएँ बदलने के लिए इन कंट्रोल का उपयोग करें :