शब्दकोश यूज़र गाइड
macOS Catalina के लिए
अपने Mac पर शब्दकोश की मदद से आप विभिन्न स्रोतों से शब्दों और वाक्यांशों की परिभाषाएँ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
नुस्ख़ा : आप किसी ऐप में कार्य करते समय या वेबपृष्ठ ब्राउज़ करते समय भी तेज़ी से शब्द देख सकते हैं।
आप Launchpad से भी शब्दकोश खोल सकते हैं (Dock में Launchpad आइकॉन पर क्लिक करें)।
शब्दकोश में कोई शब्द या वाक्यांश खोजें
अपने Mac पर शब्दकोश ऐप में, शब्दकोश विंडो के ऊपरी दाएँ कोने में खोज क्षेत्र में शब्द या वाक्यांश टाइप करें।
नोट : यदि आप शब्दकोश का कोई अन्य स्रोत जोड़ते हैं, तो कोई शब्द या वाक्यांश खोजने से पहले उसे डाउनलोड होने दें। स्रोत जोड़ने के बारे में जानकारी के लिए नीचे “शब्दकोश स्रोत अनुकूलित करें” देखें।
परिभाषा पढ़ते समय, आपको संबंधित शब्दों के लिंक (नीला टेक्स्ट) दिखाई देंगे। इसके अतिरिक्त, आप किसी भी शब्द या वाक्यांश पर पॉइंटर रखें रहें और इसकी परिभाषा देखने के लिए क्लिक कर सकते हैं।
यदि आप परिभाषा में कोई शब्द देखते हैं, तो खोज फ़ील्ड में SnapBack बटन प्रदर्शित होता है। अपनी आरंभिक परिभाषा पर वापस आने के लिए इसे क्लिक करें। आप देखे हुए शब्दकोशों में आने-जाने के लिए अपने ट्रैकपैड पर बाएँ या दाएँ स्वाइप कर सकते हैं या शब्दकोश विंडो के टूलबार में पिछला या अगला बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
टेक्स्ट बड़ा या छोटा करें
अपने Mac पर शब्दकोश ऐप में, शब्दकोश विंडो के टूलबार में फ़ॉन्ट आकार बटन पर क्लिक करें।
आप ज़ूम इन या ज़ूम आउट करने के लिए अपने दो उँगलियों से पिंच भी कर सकते हैं।
शब्दकोश स्रोत अनुकूलित करें
अपने Mac पर शब्दकोश ऐप में, शब्दकोश > प्राथमिकता चुनें। आप स्रोत, जैसे स्पेनिश या कोरियाई शब्दकोश चयनित और पुनर्क्रमित भी कर सकते हैं। आप कुछ स्रोतों के लिए विकल्प सेट कर सकते हैं, जैसे उच्चारण कैसे प्रदर्शित करना है या विकिपीडिया में कौन-सी भाषा में खोजना है। यहाँ आपके द्वारा चयनित स्रोत, शब्द ढूँढते समय दिखाए जाने वाले स्रोत निर्धारित करते हैं।
अश्लीलता छिपाएँ
आप शब्दकोश में ख़ुद के लिए या अपने परिवार के सदस्य के लिए अश्लील कॉन्टेंट का ऐक्सेस प्रतिबंधित करना चाहते हैं, तो आप स्क्रीन टाइम प्राथमिकता का उपयोग कर सकते हैं। देखें स्क्रीन टाइम कॉन्टेंट और गोपनीयता प्राथमिकता।
यदि आप कोई शब्द खोज रहे हों और शब्दकोश में कोई परिणाम न मिलें, तो हो सकता है कि शब्दकोश प्राथमिकता में चयनित स्रोतों में वह शब्द न हो या स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ द्वारा प्रतिबंधित किया गया हो। यदि संभव हो, तो शब्दकोश वैकल्पिक शब्द सुझाता है।
आप तेज़ी से परिभाषा जानने के लिए Spotlight का उपयोग भी कर सकते हैं। स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने पर आवर्धक काँच आइकॉन पर क्लिक करें, फिर कोई शब्द या वाक्यांश टाइप करें।