![](https://help.apple.com/assets/58C4BAB3094622BB6C7BDC43/58C4BAB5094622BB6C7BDC4C/hi_IN/1fad3f8418a0449f799f9f4aea949557.png)
शब्दकोष सहायता
विभिन्न स्रोतों से शब्दों और वाक्यांशों की परिभाषाएँ प्राप्त करने के लिए शब्दकोष ऐप का उपयोग करें।
नुस्ख़ा : आप किसी ऐप में कार्य करते समय या वेबपृष्ठ ब्राउज़ करते समय भी तेज़ी से शब्द देख सकते हैं।
![परिभाषा के साथ पूर्ण “शब्दकोष” विंडो। किसी भी शब्द या वाक्यांश की परिभाषा देखने के लिए उस पर क्लिक करें। खोजने हेतु स्रोत चुनने के लिए , टूलबार में स्थित , स्रोत बार में उसके नाम पर क्लिक करें। खोज फ़ील्ड में शब्द या वाक्यांश टाइप करें।](https://help.apple.com/assets/58C4BAB3094622BB6C7BDC43/58C4BAB5094622BB6C7BDC4C/hi_IN/60ca2c542cb15f074bd7c7f3aceae638.png)
आप Launchpad से भी शब्दकोष खोल सकते हैं (Dock में Launchpad आइकॉन पर क्लिक करें)।
शब्दकोष में कोई शब्द या वाक्यांश खोजें
शब्दकोष विंडो में ऊपरी दाएँ कोने में खोज फ़ील्ड में कोई शब्द या वाक्यांश टाइप करें।
नोट : यदि आप शब्दकोष का कोई अन्य स्रोत जोड़ते हैं, तो कोई शब्द या वाक्यांश खोजने से पहले उसे डाउनलोड होने दें। स्रोत जोड़ने के बारे में जानकारी के लिए नीचे “शब्दकोष स्रोत अनुकूलित करें” देखें।
परिभाषा पढ़ते समय, आपको संबंधित शब्दों के लिंक (नीला टेक्स्ट) दिखाई देंगे। इसके अतिरिक्त, आप किसी भी शब्द या वाक्यांश पर पॉइंटर रखें रहें और इसकी परिभाषा देखने के लिए क्लिक कर सकते हैं।
यदि आप परिभाषा में कोई शब्द देखते हैं, तो खोज फ़ील्ड में SnapBack बटन
प्रदर्शित होता है। अपनी आरंभिक परिभाषा पर वापस आने के लिए इसे क्लिक करें। आप देखे हुए शब्दकोषों में आने-जाने के लिए अपने ट्रैकपैड पर बाएँ या दाएँ स्वाइप कर सकते हैं या शब्दकोष विंडो के टूलबार में पिछला
या अगला
बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
टेक्स्ट बड़ा या छोटा करें
शब्दकोष विंडो के टूलबार में फ़ॉन्ट आकार बटन
पर क्लिक करें।
आप ज़ूम आउट या ज़ूम इन करने के लिए अपने दो उँगलियों से पिंच भी कर सकते हैं।
शब्दकोष स्रोत अनुकूलित करें
शब्दकोष में शब्दकोष > प्राथमिकताएँ चुनें। आप स्रोत, जैसे स्पेनिश या कोरियाई शब्दकोष चयनित और पुनर्क्रमित भी कर सकते हैं। आप किसी स्रोत के लिए विकल्प सेट कर सकते हैं, जैसे उच्चारण कैसे प्रदर्शित करना है या विकिपीडिया में कौन-सी भाषा में खोजना है। यहाँ आपके द्वारा चयनित स्रोत, शब्द ढूँढते समय दिखाए जाने वाले स्रोत निर्धारित करते हैं।
अश्लीलता छिपाएँ
यदि आप Mac के व्यवस्थापक हैं, तो आप अनुचित शब्दों तक अन्य प्रयोगकर्ताओं की पहुँच नियंत्रित कर सकते हैं। बस Mac में मूल नियंत्रण सेटअप करें , “फिर मूल नियंत्रण” प्राथमिकताओं के अन्य पेन में शब्दकोष चेकबॉक्स में “अश्लील भाषा प्रतिबंधित करें” चुनें। एक बार सेट होने पर मूल नियंत्रण केवल व्यवस्थापक ही हटा सकता है।
यदि आप कोई शब्द खोज रहे हों और शब्दकोष को कोई परिणाम न मिलें, तो हो सकता है कि शब्दकोष प्राथमिकताओं में चयनित स्रोतों में वह शब्द न हो या मूल नियंत्रण सेट किए गए हों। यदि संभव हो, तो शब्दकोष वैकल्पिक शब्द सुझाता है।
आप तेज़ी से परिभाषा जानने के लिए Spotlight का उपयोग भी कर सकते हैं। स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने पर आवर्धक काँच आइकॉन पर क्लिक करें, फिर कोई शब्द या वाक्यांश टाइप करें।