इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
![](https://help.apple.com/assets/63FD4EF5822E256A0128CF2E/63FD4EF6822E256A0128CF35/hi_IN/a670c614e3fc9faf6630d318e516ea04.png)
Mac पर कैलेंडर में संपर्कों के जन्मदिन दिखाएँ
जब आप संपर्क कार्ड में जन्मदिन जोड़ते है तो कैलेंडर ऐप में जन्मदिन कैलेंडर पर जन्मदिन देख सकते हैं - सुनिश्चित करें कि कैलेंडर सेटिंग्ज़ जन्मदिन कैलेंडर दिखाने के लिए सेट हैं।
Siri : जब आप किसी संपर्क कार्ड में जन्मदिन जोड़ते हैं, तो आप कुछ इस तरह कह सकते हैं : “When is Jane’s birthday?” जानें कि Siri का उपयोग कैसे करते हैं।
अपने Mac पर कैलेंडर ऐप
खोलें, फिर कैलेंडर > सेटिंग्ज़ चुनें।
सामान्य पर क्लिक करें, फिर "जन्मदिन कैलेंडर दिखाएँ” चुनें।
जब आप संपर्क में जन्मदिन जोड़ते या हटाते हैं तो जन्मदिन कैलेंडर ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाता है।
इसे भी देखेंMac के संपर्क में संपर्क सूचना को अपडेट करें