![](https://help.apple.com/assets/5C6B2618680CE2646186F001/5C6B261B680CE2646186F008/hi_IN/ea3a139b42757b093fae185bd791927f.png)
Mac पर किताब में संग्रह बनाएँ
आप संग्रह में किताबें समूहबद्ध कर अपनी किताब लाइब्रेरी में उन्हें व्यवस्थित कर सकते हैं।
![किताब लाइब्रेरी का संग्रह दृश्य, बाईं ओर की संग्रह सूची में सारी किताब और PDF दिखा रहा है।](https://help.apple.com/assets/5C6B2618680CE2646186F001/5C6B261B680CE2646186F008/hi_IN/913e0f3efc64dab5eb9919db7a7b6ed0.png)
किताब संग्रह बनाएँ
अपने Mac पर किताब ऐप में टूलबार में लाइब्रेरी पर क्लिक करें।
फ़ाइल > नया संग्रह चुनें अथवा एक या अधिक किताबें चयनित करें, फिर फ़ाइल > चयन से नया संग्रह चुनें।
संग्रहों की सूची में “नया संग्रह” पर डबल-क्लिक करें, फिर अपने संग्रह के लिए नाम टाइप करें।
आप संग्रह पर भी क्लिक कर सकते हैं, नीचे-बाएँ कोने में जोड़ें बटन पर क्लिक कर सकते हैं, फिर अपने संग्रह का नाम टाइप करें।
संग्रह में किताबें जोड़ें
अपने Mac पर किताब ऐप में टूलबार में लाइब्रेरी पर क्लिक करें।
संग्रह पर क्लिक करें, फिर संग्रह की सूची में किताब पर क्लिक करें।
दाईं ओर एक या अधिक किताबें चयनित करें, फिर उन्हें किसी भी संग्रह में ड्रैग कर ले जाएँ।
साथ ही आप सूची पर क्लिक कर सकते हैं, किसी किताब पर कंट्रोल-क्लिक कर सकते हैं, संग्रह में जोड़ें चुन सकते हैं, फिर एक संग्रह चुन सकते हैं।
किताब संग्रह का नाम बदलें
अपने Mac पर किताब ऐप में टूलबार में लाइब्रेरी पर क्लिक करें।
संग्रह की सूची में किसी संग्रह पर डबल-क्लिक करें, फिर नया नाम टाइप करें।
अपना बनाया हुआ कोई किताब संग्रह डिलीट करें
अपने Mac पर किताब ऐप में टूलबार में लाइब्रेरी पर क्लिक करें।
संग्रह पर क्लिक करें, एक संग्रह चयनित करें, फिर डिलीट दबाएँ।
संग्रह डिलीट करने से संग्रह की किताबें डिलीट नहीं होतीं; वे अभी भी सभी किताब में मौजूद रहती हैं।