इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
यदि आपका कार्य प्रवाह काम न करे
जब आप Automator में कार्य प्रवाह रन करते हैं, तो कार्य प्रवाह विंडो के नीचे लॉग क्षेत्र में इवेंट प्रदर्शित होते हैं।
इन इवेंट के विश्लेषण और कार्य प्रवाह के रन होने के बाद समस्याओं का पता लगाने के लिए आप लॉग उपयोग कर सकते हैं। लॉग क्षेत्र में चेतावनी और त्रुटि संदेश दिखाई पड़ता है।
अपने कार्य प्रवाह के समस्या निवारण में मदद के लिए भी आप “परिणाम देखें” क्रिया का उपयोग कर सकते हैं। यह क्रिया पिछली क्रिया से हस्तांतरित परिणाम जानकारी को दर्शाती है। उस बिंदु पर कार्य प्रवाह के जरिए प्रवाहित होने वाली जानकारी देखने के लिए कार्य प्रवाह में आप अस्थायी रूप से इस क्रिया को किसी भी क्रिया के बाद रख सकते हैं।