
Mac पर मौसम स्थितियाँ देखें
आप किसी स्थान की मौसम स्थितियों की जाँच कर सकते हैं जिसमें उस स्थान के घंटेवार पूर्वानुमान, 10-दिन के पूर्वानुमान और गंभीर मौसम अलर्ट आदि शामिल होते हैं।
नोट : कुछ मौसम अलर्ट सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होते हैं।

किसी स्थान का पूर्वानुमान और स्थितियाँ देखें
अपने Mac पर मौसम ऐप
में निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करें :
घंटेवार पूर्वानुमान देखें : घंटेवार पूर्वानुमान द्वारा तापमान, मौसम की स्थितियों और वर्षण की संभावना को दिखाया जाता है। आप 24-घंटे का पूर्वानुमान देखने के लिए अपने माउस या ट्रैकपैड पर बाएँ या दाएँ स्वाइप कर सकते हैं।
10-दिन का पूर्वानुमान देखें : 10-दिन का पूर्वानुमान आगामी मौसम की स्थितियों, वर्षण की संभावना और अगले 10-दिन के लिए अनुमानित तापमान को दिखाता है।
गंभीर मौसम अलर्ट की जाँच करें : उपलब्ध होने पर, सरकार द्वारा जारी किए गए प्रमुख अलर्ट के बारे में जानकारी दिखाई जाती है। पूरा अलर्ट देखने के लिए क्लिक करें।
मौसम का अन्य विवरण देखें : मौसम नक़्शा देखें और मौसम के अन्य विवरण, जैसे कि UV इंडेक्स, वर्षण, हवा, आर्द्रता आदि देखें। विस्तारित पूर्वानुमान, दैनिक सारांश और उस विवरण से संबंधित विशिष्ट जानकारी देखने के लिए किसी भी मौसम विवरण पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : कुछ मौसम विवरण, जैसे कि आर्द्रता और वर्षण में इंटरऐक्टिव फ़ीचर शामिल रहते हैं। विशिष्ट समय के डेटा मान देखने के लिए अपने पॉइंटर को चार्ट पर होल्ड करें या विशिष्ट दिनों के डेटा मान देखने के लिए दिन पर क्लिक करें।

मौसम के समाचार देखें : इस स्थान के लिए प्रासंगिक मौसम के विषयों पर आधारित Apple News संपादकों द्वारा चुना गया आलेख दिखाया जा सकता है। News ऐप में आलेख खोलने के लिए इस पर क्लिक करें।
नोट : Apple News और मौसम ऐप में Apple News के आलेख सभी देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होते। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।
Siri : कुछ इस तरह कहें :
“What's the weather right now?”
“Is it going to rain today?”
अलग-अलग स्थानों का मौसम देखें
अपने Mac पर मौसम ऐप
में निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करें :
नया स्थान देखें : खोज फ़ील्ड में कोई स्थान दर्ज करें, फिर वह स्थान चुनें जिसे आप देखना चाहते हैं।
अपनी मौसम सूची में कोई स्थान देखें : अपनी मौसम सूची देखने के लिए टूलबार में
पर क्लिक करें, फिर उस स्थान पर क्लिक करें जिसे आप देखना चाहते हैं। अपनी मौसम सूची में स्थानों को जोड़ें, हटाएँ या उन्हें फिर से व्यवस्थित करें देखें।
सेल्सियस और फ़ैरनहाइट के बीच स्विच करें
अपने Mac पर मौसम ऐप
में दृश्य चुनें, फिर फ़ैरनहाइट या सेल्सियस चुनें।