![](https://help.apple.com/assets/5E1917810946227A411A0FBC/5E1917850946227A411A0FC3/hi_IN/46279534b63335b871de09e681f82938.png)
अपने Mac पर स्टॉक्स में चार्ट डिस्प्ले बदलें
अपने Mac पर स्टॉक्स ऐप में, आप विभिन्न समय सीमाओं का डेटा दिखाने के लिए चार्ट डिस्प्ले बदल सकते हैं।
चार्ट रेंज बदलें
आप 1 दिन (1D), 1 सप्ताह (1W), 1 महीना (1M), 3 महीने (3M), 6 महीने (6M), 1 वर्ष (1Y), 2 वर्षों (2Y), 5 वर्षों (5Y), 10 वर्षों (10Y) के लिए ऐतिहासिक मूल्य डेटा या संपूर्ण हिस्ट्री प्रदर्शित कर सकते हैं।
![रेंज सेलेक्टर दिखाता हुआ एक चार्ट।](https://help.apple.com/assets/5E1917810946227A411A0FBC/5E1917850946227A411A0FC3/hi_IN/cef0beb6f9d95fc0076c1226be2b96a5.png)
अपने Mac पर स्टॉक्स ऐप
में, अपने वॉचलिस्ट में टिकर संकेत चुनें।
चार्ट के ऊपरी भाग में रेंज सेलेक्टर में एक विकल्प पर क्लिक करें।
आपके द्वारा चुना जाने वाली समय सीमा रेंज सेलेक्टर से हाइलाइट होती है।
जब आप रेंज बदलते हैं, तो आपके द्वारा चुना जाने वाला रेंज सभी टिकर संकेतों के लिए लागू होता है। उदाहरण के लिए, यदि आप रेंज को 1M पर बदलते हैं और फिर कोई दूसरा टिकर संकेत चुनते हैं, तो इसका चार्ट भी रेंज के लिए 1M का उपयोग करेगा।
समय के किसी एकल बिंदु के लिए चार्ट डेटा देखें
![एक चार्ट जिसमें समय के किसी एकल बिंदु के लिए डेटा दिखाया जा रहा है, साथ ही चार्ट के ऊपर तिथि और समय प्रदर्शित है।](https://help.apple.com/assets/5E1917810946227A411A0FBC/5E1917850946227A411A0FC3/hi_IN/d5d65d30b986141920d31f9b96da8f39.png)
अपने Mac पर स्टॉक्स ऐप
में, अपने वॉचलिस्ट में टिकर संकेत चुनें।
यदि आवश्यक हो तो, चार्ट के ऊपरी भाग में रेंज सेलेक्टर में एक समय सीमा चुनें।
आपको एक ऐसा समय सीमा चुनना होग जिसमें वह तिथि शामिल हो जिसे आप चार्ट में देखना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप 30 दिनों पहले की तिथि देखना चाहते हैं, तो रेंज सेलेक्टर में कम से कम तीन महीने का समय विस्तार चुनें।
पॉइंटर को चार्ट के ऊपर ले जाएँ।
यदि रेंज सेलेक्टर 1D या 1W पर सेट है, तो तिथि, समय और मूल्य चार्ट के ऊपर दिखाई देते हैं। अन्य रेंज के लिए, तिथि और मूल्य प्रदर्शित होते हैं।
आप ज्यों-ज्यों पॉइंटर को चार्ट के एक ओर से दूसरी ओर ले जाते हैं, सूचना अपडेट होती है।
कस्टम रेंज के लिए चार्ट डेटा देखें
आपके द्वारा चुना गया कस्टम रेंज गहरे रंग से हाइलाइट होता है ताकि यह चार्ट में अलग दिख सके।
![एक चार्ट जिसमें कस्टम रेंज के लिए डेटा दिखाया जा रहा है।](https://help.apple.com/assets/5E1917810946227A411A0FBC/5E1917850946227A411A0FC3/hi_IN/0482e05ccb6d2542e74f07077c8fdb34.png)
अपने Mac पर स्टॉक्स ऐप
में, अपने वॉचलिस्ट में टिकर संकेत चुनें।
यदि आवश्यक हो तो, चार्ट के ऊपरी भाग में रेंज सेलेक्टर में एक समय सीमा चुनें।
आपको एक ऐसा समय सीमा चुनना होग जिसमें वह तिथि शामिल हो जिसे आप चार्ट में देखना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप 30 दिनों पहले की तिथि देखना चाहते हैं, तो रेंज सेलेक्टर में कम से कम तीन महीने का समय विस्तार चुनें।
चार्ट पर, रेंज के आरंभ पर क्लिक करें, फिर रेंज के अंत पर ड्रैग करें।
पॉइंटर के रिलीज होने तक कस्टम रेंज प्रदर्शित होता है।
चयनित रेंज का आरंभ और अंत बिंदु, मूल्य परिवर्तन और प्रतिशत परिवर्तन चार्ट के ऊपर प्रदर्शित होते हैं।