![](https://help.apple.com/assets/64309159CE38F54BC1744EA0/64309159CE38F54BC1744EA7/hi_IN/ca47d119ed39dcd1744be35337a58127.png)
स्कूलवर्क में असेसमेंट के स्कोर की जानकारी
विद्यार्थी के काम को स्कोर करने के लिए, असेसमेंट खोलें, फिर सही और गलत जवाबों को इंगित करने के लिए मार्क जोड़ें। जब आप मार्क जोड़ते हैं स्कूलवर्क अपने आप ही असेसमेंट के कुल संभावित पॉइंट की गणना कर लेता है और समीक्षा कार्ड में विद्यार्थी का स्कोर और प्रतिशत दिखाता है। कुल पॉइंट में बदलाव किए बिना अतिरिक्त पॉइंट जोड़ने के लिए, आप बोनस मार्क जोड़ सकते हैं।
स्कोर करने के साथ, आप मार्क को एक से दूसरी ओर ले जा सकते हैं, संपादित कर सकते हैं, छुपा सकते हैं और हटा सकते हैं। अगर आपकी ओर से जोड़े या हटाए गए मार्क पहले सेट कुल संभावित पॉइंट को प्रभावित करते हैं, तो स्कूलवर्क सभी विद्यार्थियों के लिए कुल संभावित पॉइंट को अपडेट करता है।
नीचे दी गई तालिका से देखा जा सकता है कि असेसमेंट में मार्क जोड़ने पर, स्कूलवर्क अपने आप विद्यार्थियों के स्कोर और कुल संभावित पॉइंट कैलकुलेट करता है।
असेसमेंट स्कोर करें | विद्यार्थी का स्कोर | असेसमेंट के कुल संभावित अंक |
---|---|---|
सही स्कोर | विद्यार्थी के स्कोर में एक अंक (+1) जोड़ता है। | असेसमेंट के कुल संभावित पॉइंट में एक अंक (+1) जोड़ता है। |
गलत स्कोर | विद्यार्थी के स्कोर में कोई बदलाव नहीं करता। | असेसमेंट के कुल संभावित पॉइंट में एक अंक (+1) जोड़ता है। |
बोनस मार्क जोड़ने के लिए | विद्यार्थी के स्कोर में एक अंक (+1) जोड़ता है। | असेसमेंट के कुल संभावित पॉइंट में कोई बदलाव नहीं करता। |
| विद्यार्थी के स्कोर से एक अंक (-1) हटाता है। | असेसमेंट के कुल संभावित पॉइंट से एक अंक (-1) हटाता है। |
| विद्यार्थी के स्कोर में कोई बदलाव नहीं करता। | असेसमेंट के कुल संभावित पॉइंट से एक अंक (-1) हटाता है। |
नोट : विद्यार्थी का स्कोर और असेसमेंट के कुल संभावित पॉइंट मैन्युअल रूप से दर्ज करने के लिए, आप समीक्षा कार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं। यदि आप समीक्षा कार्ड में मार्क जोड़ने और मैन्युअल तरीके से स्कोर डालने के बीच स्विच करते हैं, तो आपको पुष्टि करनी होगी कि आप पहले सहेजे गए किसी भी स्कोर को हटाना चाहते हैं।