Mac पर Safari में टैब का समूह बनाएँ
टैब को व्यवस्थित रखने और बाद में उन्हें फिर से ढूँढना आसान बनाने के लिए आप टैब को संबंधित विषयों में व्यवस्थित करने के लिए Safari को अनुमति दे सकते हैं या अपने ख़ुद के टैब समूह बना सकते हैं।
टैब को विषयों के अनुसार व्यवस्थित करने के लिए Apple Intelligence का उपयोग करें
Apple Intelligence की मदद से आपके टैब आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री के आधार पर सुझाए गए विषयों में ऑटोमैटिकली व्यवस्थित हो जाते हैं।
यह सेट करने के लिए कि Safari ऑटोमैटिकली टैब व्यवस्थित करे या टैब के लिए विषय सुझाए या नहीं या इस फ़ीचर को चालू या बंद करे, Safari में टैब सेटिंग बदलें देखें।
नोट : macOS 27 पर Apple Intelligence सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। उपयोग सीमाएँ लागू हो सकती हैं।*
अपने Mac पर Safari ऐप
पर जाएँ।
टूलबार में
पर क्लिक करें ताकि आप एकाधिक वेबसाइट ब्राउज़ करते समय नए टैब खोल सकें।
जब आपके पास दो या अधिक टैब हों जिन्हें विषय के अनुसार एक साथ व्यवस्थित किया जा सकता है (उदाहरण के लिए, समाचार), तो एक सुझाया गया विषय संबंधित टैब की संख्या दिखाने वाली टैब पंक्ति में दिखाई देता है।
इनमें से कोई एक काम करें :
किसी विषय के टैब का प्रीव्यू करें : प्रत्येक टैब के थंबनेल देखने के लिए पॉइंटर को विषय के ऊपर होल्ड करें। इसे खोलने के लिए थंबनेल पर क्लिक करें।
किसी विषय के सभी टैब खोलें या बंद करें : विषय के भीतर सभी टैब खोलने के लिए विषय पर क्लिक करें। टैब को वापस विषय में सम्मिलित करने के लिए विषय पर फिर से क्लिक करें।
टैब चुनकर टैब समूह बनाएँ
अपने Mac पर Safari ऐप
पर जाएँ।
टूलबार में
के बग़ल में
पर क्लिक करें।
अगर साइडबार खुला है, तो टूलबार में
पर क्लिक करें।
नया ख़ाली टैब समूह चुनें।
टैब समूह के लिए नाम दर्ज करें, फिर रिटर्न दबाएँ।
टैब बार में टैब पर पर कंट्रोल-क्लिक करें, “टैब समूह में मूव करें” चुनें, फिर टैब समूह चुनें।
आप टैब को टैब बार से टैब समूह में भी ड्रैग कर सकते हैं।
वर्तमान विंडो में टैब से एक टैब समूह बनाएँ
अपने Mac पर Safari ऐप
पर जाएँ।
टूलबार में
के बग़ल में
पर क्लिक करें।
अगर साइडबार खुला है, तो टूलबार में
पर क्लिक करें।
[नंबर] टैब के साथ नया टैब समूह चुनें।
टैब समूह के लिए नाम दर्ज करें, फिर रिटर्न दबाएँ।
टैब समूह खोलें
अपने Mac पर Safari ऐप
पर जाएँ।
टूलबार में
के बग़ल में
पर क्लिक करें।
टैब समूह चुनें।
यदि साइडबार खुला हो, तो साइडबार में टैब समूह पर क्लिक करें।
टैब समूह में मौजूद वेबसाइट के थंबनेल को प्रीव्यू करने के लिए साइडबार में टैब समूह पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “टैब ओवरव्यू दिखाएँ” चुनें।
नुस्ख़ा : टैब समूह में मौजूद लिंक को दूसरों को तेज़ी से ईमेल करने के लिए टैब समूह को Safari साइडबार से ईमेल संदेश पर ड्रैग करें।