
Mac पर Safari में, बुकमार्क को क्रमित करें, वर्णानुक्रम में रखें या फिर से व्यवस्थित करें
आप Safari साइडबार में, बुकमार्क को क्रमित कर सकते हैं, वर्णानुक्रम में रख सकते हैं और फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं।
अपने Mac पर Safari ऐप
पर जाएँ।साडइबार में बुकमार्क पर क्लिक करें।
यदि साइडबार दिखाया नहीं गया है, तो टूलबार में
पर क्लिक करें।यदि आपको साइडबार के शीर्ष पर या नीचे बुकमार्क दिखाई नहीं देते हैं, तो साइडबार के शीर्ष पर
पर क्लिक करें।
पर क्लिक करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :हालिया सहेजे गए बुकमार्क देखें : साइडबार के शीर्ष पर स्थित छोटी इमेज को स्क्रोल करें। बुकमार्क खोलने के लिए इमेज पर क्लिक करें।
बड़े आइकॉन देखें और बुकमार्क विवरण शामिल करें : बड़ा चुनें।
छोटे आइकॉन देखें और बुकमार्क विवरण शामिल न करें : कॉम्पैक्ट चुनें।
बुकमार्क फिर से व्यवस्थित करें : “फ़ोल्डर ऊपर दिखाएँ” को अचयनित करें, सब फ़ोल्डर दिखाने के लिए फ़ोल्डर के पास
पर क्लिक करें, फिर बुकमार्क और फ़ोल्डर को नए स्थानों पर ड्रैग करें।किसी बुकमार्क को कॉपी करने के लिए, ऑप्शन दबाकर उसे ड्रैग करें।
बुकमार्क सॉर्ट करें : “शीर्ष पर फ़ोल्डर दिखाएँ” चुनें,
पर क्लिक करें, “इसके अनुसार सॉर्ट करें” पर क्लिक करें, फिर सॉर्ट करने के क्रम चुनें।फ़ोल्डर बनाएँ : नया फ़ोल्डर चुनें।