![](https://help.apple.com/assets/61A92AB0DEEF7E54D3134DBC/61A92AB0DEEF7E54D3134DC3/hi_IN/8ca5aebba48318eecc07e5a6b9641293.png)
Mac पर रिमाइंडर का उपयोग शुरू करें
जब आप पहली बार रिमाइंडर ऐप खोलते हैं, तो आपको रिमाइंडर नामक उपयोग के लिए तैयार सूची दिखाई देती है। आप अपने रिमाइंडर को एकाधिक सूचियों में व्यवस्थित कर सकते हैं और उन्हें अपने सभी इंटरनेट खातों से प्रबंधित कर सकते हैं।
![रिमाइंडर विंडो, जिसके कॉलआउट “सूची जोड़ें” बटन, “रिमाइंडर जोड़ें” बटन और स्मार्ट सूचियाँ दिखाते हैं।](https://help.apple.com/assets/61A92AB0DEEF7E54D3134DBC/61A92AB0DEEF7E54D3134DC3/hi_IN/9030224df63b99dbb5e1703240cb36e7.png)
अपने Mac पर, रिमाइंडर ऐप
खोलने के लिए इनमें से कोई तरीक़ा उपयोग करें :
Dock में रिमाइंडर आइकॉन पर क्लिक करें।
Dock में Launchpad
पर क्लिक करें, खोज फ़ील्ड में रिमाइंडर टाइप करें, फिर रिमाइंडर आइकॉन पर क्लिक करें।
अपने iCloud और अन्य इंटरनेट खातों को जोड़ें। देखें Mac पर अपने इंटरनेट खाते से रिमाइंडर का उपयोग करें।
अपने रिमाइंडर व्यवस्थित करने के लिए और सूचियाँ जोड़ें। रिमाइंडर सूचियाँ जोड़ें, समूहबद्ध करें या डिलीट करें देखें।
अपनी सूचियों में रिमाइंडर जोड़ें। रिमाइंडर जोड़ें या बदलें देखें।
अपनी सूचियाँ परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें। रिमाइंडर सूची शेयर करें देखें।
जब आपको किसी रिमाइंडर की ज़रूरत न रहे, तो इसे डिलीट कर दें। रिमाइंडर डिलीट करें देखें।