Mac पर रिमाइंडर में Apple Intelligence का इस्तेमाल करें
Apple Intelligence के साथ,* आप अन्य ऐप्स में टेक्स्ट से सुझाए गए रिमाइंडर प्राप्त कर सकते हैं—जैसे Safari में किसी ऑनलाइन रेसिपी से माल-सामान की सूची या Mail में किसी ईमेल संदेश से आपके काम किए गए आइटम। Apple Intelligence संबंधित रिमाइंडर को सूची के भीतर सेक्शन में ऑटोमैटिकली वर्गीकृत भी कर सकता है।
नोट : macOS 27 पर Apple Intelligence सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।*
सुझाए गए रिमाइंडर पाएँ
आप सूची में जो जानकारी जोड़ना चाहते हैं उसे खोलें। उदाहरण के लिए, Safari में एक रेसिपी या नोट्स में मीटिंग नोट्स।
पर क्लिक करें, फिर रिमाइंडर चुनें।
नुस्ख़ा : आप विशिष्ट टेक्स्ट या बुलेट भी चुन सकते हैं जिनकी आप चाहते हैं कि Apple Intelligence समीक्षा करे। चयनित टेक्स्ट पर कंट्रोल-क्लिक करें, शेयर करें चुनें, फिर रिमाइंडर चुनें।
Apple Intelligence सुझाए गए रिमाइंडर की सूची जनरेट करता है।
यह बदलने के लिए कि रिमाइंडर किस सूची में जोड़े जाएँगे, नीचे पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर सूची चुनें।
अपनी सूची में जोड़ने के लिए सुझाव के बग़ल में
पर क्लिक करें या सभी सुझाव जोड़ने के लिए “सभी शामिल करें” पर क्लिक करें।
जोड़ें क्लिक करें।
आपके रिमाइंडर आपकी चुनी गई सूची में जोड़े जाते हैं।
ऑटो-वर्गीकृत चालू या बंद करें
ऑटो-वर्गीकरण की मदद से, Apple Intelligence संबंधित रिमाइंडर को किसी सूची के भीतर सेक्शन में ऑटोमैटिकली सॉर्ट करता है।
अपने Mac पर रिमाइंडर ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में सूची चुनें।
इनमें से कोई एक काम करें :
“ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” चालू करें : फ़ाइल > “ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” चुनें।
“ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” बंद करें : टूलबार में
पर क्लिक करें, “बंद करें” चुनें, फिर चुनें कि सेक्शन को रखना है या हटाना है।
नोट : सेक्शन को हटाने से कोई रिमाइंडर डिलीट नहीं होता है।
अगर आपको सेक्शन को श्रेणियों में विभाजित करने का तरीक़ा पसंद नहीं आता है, तो “ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” बंद करके और सेक्शन हटाकर देखें, फिर इसे फिर से चालू करें। इससे किसी सूची के भीतर आपके सेक्शन के शीर्षक और संगठन रीसेट हो जाते हैं।