![](https://help.apple.com/assets/61A92AB0DEEF7E54D3134DBC/61A92AB0DEEF7E54D3134DC3/hi_IN/8ca5aebba48318eecc07e5a6b9641293.png)
Mac पर रिमाइंडर सूची का नाम, रंग या आइकॉन बदलें
सूची नाम, सूची आइकॉन और रिमाइंडर स्थिति दिखाने वाले वृत्त के लिए उपयोग में लाया गया रंग आप चुन सकते हैं। सूची आइकॉन के लिए, आप दिए गए रिमाइंडर आइकॉन में से कोई एक या एक ईमोजी चुन सकते हैं।
![रिमाइंडर सूची के लिए जानकारी डायलॉग, जो रंग पट्टिका और आइकॉन बटन दिखा रहा है।](https://help.apple.com/assets/61A92AB0DEEF7E54D3134DBC/61A92AB0DEEF7E54D3134DC3/hi_IN/d3d3c18617316e0fbd9852867433806d.png)
अपने Mac पर रिमाइंडर ऐप
में साइडबार में रिमाइंडर सूची चुनें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
सूची आइकॉन पर डबल-क्लिक करें।
कमांड-I दबाएँ।
रिमाइंडर सूची के नाम पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर सूची जानकारी दिखाएँ जानकारी या स्मार्ट सूची जानकारी दिखाएँ (सूची के प्रकार के आधार पर) चुनें।
नाम फ़ील्ड में, सूची का नया नाम टाइप करें।
सूची का नया रंग चुनने के लिए रंग पट्टिका पर क्लिक करें।
नया सूची आइकॉन चुनने के लिए इनमें से कोई एक काम करें :
रिमाइंडर आइकॉन का उपयोग करें : रिमाइंडर आइकॉन बटन पर क्लिक करें, फिर किसी आइकॉन पर क्लिक करें।
ईमोजी का उपयोग करें : ईमोजी आइकॉन बटन
पर क्लिक करें, फिर किसी ईमोजी पर क्लिक करें।
ठीक पर क्लिक करें।