नोट्स सहायता

नोट्स में आपका स्वागत है

नोट्स के साथ, त्वरित विचार को लिखना या बाद के लिए कोई दिलचस्प बात सहेजना आसान होता है। iCloud और या अन्य नोट्स खातों के साथ, आप किसी भी उपकरण पर अपने नोट्स तक पहुंच सकते हैं।

नोट्स विंडो जिसमें बाई ओर साइडबार, मध्य में नोट्स की सूची दाई ओर नोट का कॉन्टेंट है।
iCloud, मेरे Mac पर और अन्य खाते जैसे Google और Yahoo दिखाने वाले नोट्स में खातों की सूची।

जहाँ भी जाएँ नोट्स लें

जब आप अपने इंटरनेट खाते नोट्स में जोड़ते हैं तो आप अपने नोट्स अपने साथ रख सकते हैं चाहे आप कोई भी उपकरण उपयोग कर रहे हों—तो आप अपने Mac पर कोई रेसिपी सहेज सकते हैं फिर रेसिपी के सामान की खरीदारी करते हुए आप इसे अपने iPhone पर आसानी से देख सकते हैं। कोई खाता जोड़ने के लिए, चुनें नोट्स > खाता।

नोट जिसमें रसोई की तस्वीर, रसोई के नवीकरण के आइडिया का विवरण और करने वाले कामों की जाँच सूची शामिल है।

एक तस्वीर हज़ारों शब्दों के बराबर होती है

तस्वीरें, फ़िल्में, लिंक तथा अन्य फ़ाइलें अपने नोट्स में ड्रैग करें। आप Safari, Photos, Mapsऔर कई अन्य ऐप्स से नोट्स में कॉन्टेंट जोड़ सकते हैं—ऐप में “साझा करें” बटन पर क्लिक करें, फिर नोट्स चुनें।

चॉकलेट चिप कूकी रेसिपी का नोट। नोट सूची में नोट के नाम के बाई ओर लोग आइकॉन संकेत देता है कि सहयोग के लिए नोट में लोग जोड़े गए हैं।

आसानी से सहयोग करें

लोगों को अपने नोट से जोड़ें ताकि कई लोग उसी नोट पर सहयोग कर सकें। नोट पर सहयोग शुरू करने के लिए लोग बटन पर क्लिक करें।

अपने सभी उपकरणों पर नोट्स उपयोग करने, तस्वीरें और अन्य आइटम संलग्न करने और नोट्स में लोगों को जोड़ने के बारे में अधिक जानें।

उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.