
Mac पर नोट्स की सूचनाओं को प्रबंधित करें
अपने Mac पर नोट्स में शेयर किए गए नोट्स की ऐक्टिविटी के बारे में आपको प्राप्त होने वाली विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को नियंत्रित करें या उन्हें पूरी तरह बंद करें।
शेयर किए नोट की सूचनाओं को प्रबंधित करें
यह चुनने के लिए कि आपको शेयर किए गए नोट्स की ऐक्टिविटी सूचनाएँ प्राप्त हों या न हों, निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
- किसी विशिष्ट शेयर किए गए नोट की ऐक्टिविटी सूचनाएँ पाना बंद करने के लिए : शेयर किए गए नोट पर कंट्रोल-क्लिक करें, शेयर किए गए नोट प्रबंधित करें चुनें, फिर “अलर्ट छिपाएँ” चुनें। 
- सभी शेयर किए गए नोट्स की ऐक्टिविटी सूचनाएँ पाना बंद करने के लिए : नोट्स > सेटिंग्ज़ चुनें, फिर “उल्लेख सूचनाओं को अनुमति दें” का चयन हटाएँ। 
नोट्स की सभी सूचनाओं को बदलें या बंद करें
- अपने Mac पर Apple मेनू   पर क्लिक करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।) पर क्लिक करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
- दाईं ओर सूची में नोट्स पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से एक कार्य करें : - नोट्स से सूचनाएँ प्राप्त करना बंद करें : “सूचनाओं को अनुमति दें” को बंद करें। 
- सूचनाएँ बदलें : विकल्प सेट करें, जैसे कि प्राप्त होने वाली सूचनाओं की शैली या उन्हें कहाँ दिखाना है। विकल्पों के बारे में अधिक जानकारी के लिए सबसे निचले-दाएँ कोने में  पर क्लिक करें। पर क्लिक करें।
 
नोट : फ़ोकस चालू होने पर नोट्स की सूचनाओं को प्रदर्शित करने के लिए आपको सूचनाओं को प्रकट होने देना चाहिए। फ़ोकस सेटअप करें देखें।