
Mac पर मौजूद अपनी नक़्शा लाइब्रेरी में जगह और नोट्स जोड़ें
आप जगहों को सहेज सकते हैं— जैसे ऐसी कुछ जगह जहाँ आप दोपहर का खाना खाने के लिए जाना चाहते हैं, ताकि आप बाद में इन्हें आसानी से देख सकें। आप सहेजी गई जगहों में— नोट्स भी जोड़ सकते हैं— जो केवल आपको ही दिखते हैं।
जगह सहेजें
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
नक़्शे पर उस स्थान पर क्लिक करें जिसे आप सहेजना चाहते हैं, फिर जगह कार्ड में
पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : जगह का नाम बदलने के लिए जगह कार्ड में नीचे स्क्रोल करें, पिन पर क्लिक करें, फिर उसका नाम बदलें।
अपनी सहेजी गई जगहें देखने के लिए, शीर्ष-दाएँ कोने पर पर क्लिक करें, लाइब्रेरी पर क्लिक करें, फिर “जगहें” पर क्लिक करें।
किसी जगह के बारे में नोट्स जोड़ें
आप किसी भी समय जगह से जोड़े गए नोट्स पढ़ सकते हैं।
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
नक़्शे पर, साइडबार में या अपनी लाइब्रेरी में मौजूद किसी जगह पर क्लिक करें।
जगह कार्ड में,
पर क्लिक करें, फिर “नोट जोड़ें” पर क्लिक करें।
कुछ लिखें, फिर पूर्ण क्लिक करें।
अगर पहले से सहेजा नहीं गया है, तो किसी जगह के बारे में नोट जोड़ने से उस जगह को आपकी लाइब्रेरी में सहेज दिया जाएगा।
जगह शेयर करें
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
शीर्ष-दाएँ कोने में
पर क्लिक करें, फिर लाइब्रेरी पर क्लिक करें।
“जगहें” पर क्लिक करें, फिर किसी जगह पर क्लिक करें।
जगह कार्ड में
पर क्लिक करें, फिर चुनें कि आप किस प्रकार शेयर करना चाहते हैं।
नोट : जब आप कोई जगह शेयर करते हैं, तो आपके नोट्स अन्य लोगों को दिखाई नहीं देते हैं।
सहेजी गई जगह हटाएँ
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
शीर्ष-दाएँ कोने पर
पर क्लिक करें, लाइब्रेरी पर क्लिक करें, फिर “जगहें” पर क्लिक करें।
उस सहेजी गई जगह के आगे
पर क्लिक करें जिसे आप हटाना चाहते हैं, फिर लाइब्रेरी से डिलीट करें चुनें।