Mac पर अपनी जर्नल सेटिंग बदलें
आप जर्नल ऐप के लिए सेटिंग को कस्टमाइज़ कर सकते हैं; उदाहरण के लिए, जर्नलिंग के लिए शेड्यूल सेट करें, नई एंट्री में ऑटोमैटिकली स्थान जोड़ें और ऐसा बहुत कुछ करें।
लेखन प्रॉम्प्ट चालू या बंद करें
Apple Intelligence की मदद से जर्नल ऐप आपके लेखन और आपकी एंट्री में आपकी जोड़ी हुई तस्वीरों और ड्रॉइंग के आधार पर कस्टमाइज़ किए हुए लेखन प्रॉम्प्ट का सुझाव दे सकता है।
नोट : macOS 27 पर Apple Intelligence सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। उपयोग सीमाएँ लागू हो सकती हैं।* इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको वयस्क होना चाहिए। अपनी आयु की पुष्टि करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख अगर आपसे अपने वयस्क होने की पुष्टि करने के लिए कहा जाए देखें।
अपने Mac पर जर्नल ऐप
पर जाएँ।
जर्नल > सेटिंग > सामान्य चुनें, फिर “लेखन प्रॉम्प्ट प्राप्त करें” चालू या बंद करें।
नई जर्नल एंट्री में शीर्षक, तिथि या वर्तमान स्थान जोड़ें
अपने Mac पर जर्नल ऐप
पर जाएँ।
जर्नल > सेटिंग > “सामान्य” चुनें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
नई एंट्री में शीर्षक जोड़ें :
पर क्लिक करें, फिर “हमेशा”, “केवल लमहे के लिए” या “कभी नहीं” चुनें।
लमहे की तिथि का उपयोग एंट्री तिथि के रूप में करें : “लमहा तिथि का हमेशा उपयोग करें” चालू करें।
नई एंट्री में वर्तमान स्थान जोड़ें : “वर्तमान स्थान जोड़ें” चालू करें।
जर्नल में ली गईं तस्वीरें और वीडियो तस्वीर ऐप में सहेजें
अपने Mac पर जर्नल ऐप
पर जाएँ।
जर्नल > सेटिंग चुनें, फिर "सामान्य" पर क्लिक करें।
“तस्वीर में सहेजें” चालू करें।
अन्य ऐप्स से शेयरिंग की अनुमति दें
आप अन्य ऐप्स से अटैचमेंट शेयर करके, जैसे कि संगीत ऐप से गाना या समाचार ऐप से आलेख शेयर करके, जर्नल एंट्री शुरू कर सकते हैं। जर्नल ऐप को शेयरिंग विकल्प के रूप में देखने के लिए उसे “लॉगइन आइटम और एक्सटेंशन” में जोड़ें।
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
सामान्य
पर क्लिक करें, फिर लॉगइन आइटम और एक्सटेंशन पर क्लिक करें।
“ऐप के अनुसार” चुनें, फिर जर्नल के आगे
पर क्लिक करें।
शेयरिंग चालू करें।
जर्नल सूचनाएँ चालू या बंद करें
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
“सूचनाएँ”
पर क्लिक करें, फिर जर्नल पर क्लिक करें।