किताब संग्रह बनाएँ
आप संग्रह में उन्हें समूहीकृत करके अपनी iBooks लाइब्रेरी में किताबें व्यवस्थित कर सकते हैं। किताबें एक समय में केवल एक संग्रह में हो सकती हैं (सभी किताबों को सभी संग्रह में शामिल किया गया है)।
संग्रह बनाएँ
अपनी लाइब्रेरी देखने के दौरान, फ़ाइल > नया संग्रह चुनें या एक या अधिक किताबें चुनें, फिर फ़ाइल > चयन से नया संग्रह चुनें।
संग्रहों की सूची में “नया संग्रह” पर डबल-क्लिक करें, फिर अपने संग्रह के लिए नाम टाइप करें।
आप संग्रह पर भी क्लिक कर सकते हैं, नीचे-बाएँ कोने में जोड़ें बटन पर क्लिक कर सकते हैं, फिर अपने संग्रह का नाम टाइप करें।
संग्रह में किताबें जोड़ें
अपनी लाइब्रेरी में, संग्रह पर क्लिक करें।
संग्रहों की सूची में “सभी” पर क्लिक करें।
दाईं ओर एक या अधिक किताबें चुनें, फिर उन्हें संग्रह में ड्रैग करें।
आप सूची पर भी क्लिक कर सकते हैं, किताब चुन सकते हैं, उसके संग्रह पर क्लिक कर सकते हैं फिर संग्रह का नाम टाइप कर सकते हैं।
संग्रह का नाम बदलें
अपनी लाइब्रेरी में, संग्रहों की सूची में संग्रह पर डबल-क्लिक करें, फिर एक नया नाम लिखें।
अपना बनाया हुई संग्रह डिलीट करें
अपनी लाइब्रेरी में, संग्रह पर क्लिक करें, संग्रह चुनें,फिर डिलीट दबाएँ।
संग्रह डिलीट करने से संग्रह की किताबें डिलीट नहीं होती हैं; वे तब भी सभी संग्रह में रहती हैं।