
STOCK
STOCK फ़ंक्शन किसी स्टॉक के पिछले दिन का कारोबार बंद होने के बाद का डेटा दर्शाता है जिसे इंटरनेट के माध्यम से रिमोटली रिट्रीव किया गया है।
STOCK(symbol, price)
symbol: एक संक्षेपाक्षर जो किसी खास स्टॉक बाज़ार में स्टॉक के सार्वजनिक रूप से ट्रेड होने वाले शेयरों की विशिष्ट पहचान करता है। संकेत कोट के भीतर एक स्ट्रिंग होती है। संकेत उस सेल का संदर्भ भी हो सकता है जिसमें स्टॉक संकेत शामिल हो।
price: दर्शाई जाने वाली स्टॉक एट्रिब्यूट को निर्दिष्ट करने वाला वैकल्पिक मोडल मान।
price (0 or omitted): पिछले बाज़ार दिन के बंद होने पर निर्दिष्ट स्टॉक की शेयर की कीमत।
name (1): स्टॉक या कंपनी का पूरा नाम।
change (2): पिछले बाज़ार दिन पर और उसके पहले दिन पर बाज़ार दिन के बंद होने पर अंतिम ट्रेड के बीच अंतर। यदि स्टॉक पर उस अंतराल में ट्रेड नहीं किया गया है, तो बताया गया परिवर्तन "0” है।
percent change (3): पिछले बाज़ार दिन पर और उसके पहले दिन पर बाज़ार दिन के बंद होने पर अंतिम ट्रेड के बीच स्टॉक कीमत में प्रतिशत अंतर। यदि स्टॉक पर उस अंतराल में ट्रेड नहीं किया गया है, तो बताया गया परिवर्तन "0" है।
open (4): वह प्रारंभिक कीमत जिस पर पिछले बाज़ार दिन में ट्रेडिंग खुलने पर स्टॉक को ट्रेड किया गया।
high (5): वह उच्चतम कीमत जिस पर पिछले बाज़ार दिन के दौरान स्टॉक को ट्रेड किया गया।
low (6): वह न्यूनतम कीमत जिस पर पिछले बाज़ार दिन के दौरान स्टॉक को ट्रेड किया गया।
market cap (7): पिछले बाज़ार दिन पर सभी बकाया शेयर का कुल बाज़ार मान। इसका परिकलन बकाया शेयरों की कुल संख्या को प्रति शेयर कीमत से गुणा करके किया जाता है।
volume (8): स्टॉक के उन शेयरों की संख्या जिसके पिछले बाज़ार दिन के दौरान स्वामी बदल चुके हैं।
yield (9): शेयर कीमत के प्रतिशत के रूप में स्टॉक के प्रति शेयर वार्षिक लाभांश (नकद अदायगी) का अनुपात।
1-year target (10): एक-वर्ष का लक्षित कीमत अनुमान, जो इस स्टॉक पर नजर रखने वाले विश्लेषकों के पूर्वानुमान के अनुसार बताई गई माध्यिका लक्ष्य कीमत है।
52-week high (11): पिछले 52 सप्ताहों में स्टॉक की उच्चतम ट्रेड कीमत।
52-week low (12): पिछले 52 सप्ताहों में स्टॉक की निम्नतम ट्रेड कीमत।
ask price (13): वह कीमत जो विक्रेता इस स्टॉक के लिए स्वीकार करने का इच्छुक है (प्रस्ताव कीमत)। नोट : माँग कीमत डेटा वर्तमान में अनुपलब्ध है।
ask size (14): स्टॉक के उन शेयरों की संख्या जिन्हें विक्रेता माँग कीमत पर प्रस्तावित कर रहे हैं। नोट : माँग आकार डेटा वर्तमान में अनुपलब्ध है।
औसत 3-month volume (15): पिछले 3 महीने के दौरान संचयी ट्रेडिंग परिमाण का मासिक औसत 22 दिनों से विभाजित करने पर।
beta (16): समग्र तौर पर बाज़ार की तुलना में किसी प्रतिभूति या वस्तु की अस्थिरता (व्यवस्थागत जोखिम) का मापन।
bid price (17): वह उच्चतम कीमत जो क्रेता स्टॉक के लिए भुगतान करने के इच्छुक हैं। नोट : बोली कीमत डेटा वर्तमान में अनुपलब्ध है।
bid size (18): शेयर की वह संख्या जिनकी बोली, बोली कीमत पर लगाई गई है। नोट : बोली आकार डेटा वर्तमान में अनुपलब्ध है।
currency (19): वह मुद्रा जिसमें स्टॉक की कीमत तय की गई है।
annual dividend (20): प्रति शेयर वार्षिक लाभांश (नकद अदायगी) राशि।
eps (21): प्रति शेयर आय—जिसका परिकलन कंपनी की कुल आमदनी को बकाया शेयर (इसके सभी अंशधारकों द्वारा वर्तमान में रखे गए शेयर) की संख्या से विभाजित करके किया जाता है।
exchange (22): स्टॉक एक्सचेंज जिसमें शेयर की ट्रेड की जाती है (उदाहरण के लिए, NYSE, NASDAQ, यूरोनेक्स्ट और अन्य)।
p/e ratio (23): कीमत/आय अनुपात, जिसका परिकलन स्टॉक की बाज़ार कीमत को पिछले 12 महीने की प्रति शेयर आमदनी से विभाजित करके किया जाता है।
previous close (24): बताए गए अंतिम ट्रेड से पहले ट्रेडिंग दिन पर स्टॉक का बंद भाव।
symbol (25): स्टॉक संकेत (टिकर संकेत) जो विशिष्ट रूप से स्टॉक की पहचान करता है।
नोट्स
यदि आप STOCK फ़ंक्शन वाला कोई फ़ॉर्मूला उस समय दर्ज करते हैं जब इंटरनेट अनुपलब्ध है, तो STOCK कोई मान नहीं दर्शाता है। हालांकि, इंटरनेट उपलब्ध होने पर STOCK द्वारा दर्शाए गए मान से फ़ॉर्मूला अपडेट होता है।
इस फ़ंक्शन परिणाम में दर्शाई गई मुद्रा आपकी भाषा व क्षेत्र सेटिंग्ज़ (macOS 12 और इसके पहले के संस्करण में सिस्टम प्राथमिकताएँ, macOS 13 और इसके बाद के संस्करण में सिस्टम सेटिंग्ज़ और iOS और iPadOS में सेटिंग्ज़ में) पर निर्भर करती है।
कुछ स्टॉक से डेटा रिट्रीव करने के लिए, जहाँ स्टॉक का व्यापर हुआ है उस स्टॉक एक्सचेंज के लिए आपको सफ़िक्स लगाना होगा। उदाहरण के लिए, चिह्न के अंत में, Copenhagen exchange के स्टॉक के लिए .CO जोड़ें या London exchange के स्टॉक के लिए .L जोड़ें।
स्टॉक विभाजन या रिवर्स स्टॉक विभाजन, STOCK फ़ंक्शन के आउटपुट को प्रभावित कर सकते हैं।
उदाहरण |
|---|
=STOCK("AAPL", "price") पिछले बाज़ार दिन का बाज़ार बंद होने पर Apple Inc. स्टॉक की शेयर क़ीमत दर्शाता है। =STOCK("AAPL", 1) "Apple, Inc.," उस स्टॉक के नाम ("नाम" या 1) को दर्शाता है जिसका संकेत AAPL है। =IFERROR(STOCK(A9, "कीमत"), "-") स्टॉक की पिछले बाज़ार दिन के बंद होने पर कीमत को दर्शाता है जिसका संकेत सेल A9 में है (यदि स्टॉक संकेत और फ़ॉर्मूला मान्य हैं) या "-" यदि फ़ॉर्मूला में कोई एरर है या डेटा रिट्रीव नहीं किया जा सकता है। =STOCK("NKE", "high") पिछले बाज़ार दिन के दौरान Nike Inc.स्टॉक की उच्च क़ीमत दर्शाता है। =STOCK("NKE", "22") "NYSE" दर्शाता है वह स्टॉक एक्सचेंज ("exchange" या 22) जिसमें Nike, Inc. सामान्य स्टॉक को ट्रेड किया जाता है। =STOCK("GC=F") सोने की वर्तमान क़ीमत दर्शाता है। =STOCK("SI=F") चाँदी की वर्तमान क़ीमत दर्शाता है। =STOCK("HG=F") तांबे की वर्तमान क़ीमत दर्शाता है। =STOCK("PL=F") प्लैटिनम की वर्तमान क़ीमत दर्शाता है। =STOCK("PA=F") पैलेडियम की वर्तमान क़ीमत दर्शाता है। |