
AVERAGEIF
AVERAGEIF फ़ंक्शन, दी गई condition का पालन करने वाले सेट में सेलों के औसत (अंकगणितीय माध्य) को दर्शाता है।
AVERAGEIF(test-values, condition, avg-values)
test-values: परीक्षण किए जाने वाले मानों का संग्रह। test-values में कोई भी मान हो सकता है।
condition: व्यंजक जो मानों की तुलना या परीक्षण करता है और बूलियन मान TRUE या FALSE को परिणाम के रूप में दर्शाता है। Condition में तुलना ऑपरेटर, स्थिरांक, ऐंपरसैंड संयोजन ऑपरेटर, संदर्भ और वाइल्डकार्ड शामिल हो सकते हैं। आप व्यंजक में किसी भी एकल वर्ण या एकाधिक वर्णों का मिलान करने के लिए वाइल्डकार्ड का उपयोग कर सकते हैं। आप किसी एक वर्ण को दर्शाने के लिए ? (प्रश्नवाचक चिह्न), एक से अधिक वर्णों को दर्शाने के लिए * (तारक चिह्न) तथा वाइल्डकार्ड के बदले बाद में आने वाले वर्ण से मेल कराने हेतु ~ (टाइल्ड) का उपयोग कर सकते हैं।
avg-values: एक वैकल्पिक संग्रह जिसमें औसत निकाले जाने वाले मान होते हैं। avg-values सेलों के एकल संग्रह के लिए एक संदर्भ है जिसमें केवल संख्या मान या बूलियन मान हो सकते हैं।
नोट
प्रत्येक मान की तुलना condition से की जाती है। यदि मान सशर्त परीक्षण को पूरा करता है, तो avg-values का संगत मान औसत में शामिल कर दिया जाता है।
avg-values और test-values (यदि निर्दिष्ट हो) समान आकार के होने चाहिए।
यदि avg-values हटा दिया जाए, तो test-values का उपयोग avg-values के लिए किया जाता है।
यदि avg-values को शामिल नहीं किया जाए या यह test-values के समान हो, तो test-values में केवल संख्या मान या बूलियन मान ही हो सकते हैं।
यदि एक से अधिक condition या test-values का सेट आवश्यक है, तो AVERAGEIFS फ़ंक्शन का उपयोग करने पर विचार करें।
उदाहरण |
---|
निम्नलिखित तालिका में : |
A | B | C | D | |
---|---|---|---|---|
1 | आयु | लिंग | वैवाहिक स्थिति | वेतन |
2 | 35 | पु. | पु. | 71000 |
3 | 27 | स्त्री. | पु. | 81000 |
4 | 42 | पु. | पु. | 86000 |
5 | 51 | पु. | अवि. | 66000 |
6 | 28 | पु. | अवि. | 52000 |
7 | 49 | स्त्री. | अवि. | 62000 |
8 | 63 | स्त्री. | पु. | 89000 |
9 | 22 | पु. | पु. | 34000 |
10 | 29 | स्त्री. | अवि. | 42000 |
11 | 35 | स्त्री. | पु. | 56000 |
12 | 33 | पु. | अवि. | 62000 |
13 | 61 | पु. | पु. | 91000 |
=AVERAGEIF(A2:A13, “<40”, D2:D13) लगभग ५६८५७ दर्शाता है, जो चालीस से कम आयु वाले लोगों की औसत आय है। =AVERAGEIF(B2:B13, “=F”, D2:D13) ६६००० दर्शाता है, जो स्त्रियों की औसत आय है (स्तंभ B में “F” द्वारा दर्शाया गया)। =AVERAGEIF(C2:C13, “S”, D2:D13) ५६८०० दर्शाता है, जो उन लोगों की औसत आय है जो अविवाहित हैं (स्तंभ C में “S” द्वारा दर्शाया गया)। =AVERAGEIF(A2:A13, “>=40”, D2:D13) ७८८०० दर्शाता है, जो चालीस या उससे अधिक आयु वाले लोगों की औसत आय है। |