![](https://help.apple.com/assets/620C31B9B68FCB4E9710C49E/620C31BDB68FCB4E9710C4BD/hi_IN/784be3dfed809d4b6bb7cc427d8c5f01.png)
IF
IF फंक्शन, निर्दिष्ट व्यंजक TRUE और FALSE बूलियन मान मूल्यांकित करता है या नहीं, इस आधार पर दो में से एक मान को दर्शाता है।
IF(if-expression, if-true, if-false)
if-expression : तार्किक व्यंजक। if-expression में व्यंजक के बूलियन मान के रूप में मूल्यांकित किए जाने तक कुछ भी शामिल किया जा सकता है। व्यंजक द्वारा संख्या का मूल्यांकन करने पर, 0 FALSE माना जाता है और अन्य संख्या TRUE मानी जाती है।
if-true : यदि if-expression TRUE हो तो दर्शाया जाने वाला मान। if-true में कोई भी मान शामिल हो सकता है। If if-true छोड़ दिया जाता है (यहाँ अल्पविराम है, लेकिन मान नहीं) और if-expression TRUE मूल्यांकित करता है, तो IF 0 दर्शाता है।
if-false : यदि if-expression FALSE हो तो परिणामी मान को निर्दिष्ट करने वाला वैकल्पिक मान। if-false में कोई भी मान शामिल हो सकता है। यदि if-false छोड़ दिया जाता है (यहाँ अल्पविराम है, लेकिन मान नहीं) और if-expression FALSE मूल्यांकित करता है, तो IF 0 दर्शाता है। यदि if-false पूरी तरह से छोड़ दिया जाता है (यहाँ if-true के बाद कोई अल्पविराम नहीं है) औरif-expression FALSE मूल्यांकित करता है, तो IF FALSE दर्शाता है।
नोट्स
if-true और if-false दोनों मे या अकेले किसी एक में अतिरिक्त IF फ़ंक्शन शामिल हो सकते हैं (अधिकतर इसे सामूहिक IF फ़ंक्शन) कहा जाता है।
सरल तुलनाएँ करने के लिए IF का उपयोग करें |
---|
नीचे दिया गया टेबल विद्यार्थी के ग्रेड को ट्रैक करने का आसान तरीक़ा दिखाता है। |
A | B | C | D | E | F | |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | विद्यार्थी | जाँच प्राप्तांक 1 | जाँच प्राप्तांक 2 | निर्णायक प्राप्तांक | अक्षर ग्रेड | निर्णायक परिणाम |
2 | 1 | 56 | 59 | 59 | F | फ़ेल |
3 | 2 | 75 | 84 | 84 | B | पास |
4 | 3 | 100 | 93 | 100 | A | पास |
इस डेटा का उपयोग करके आप सरल IF तुलना कर सकते हैं। IF फ़ंक्शन का उपयोग करने के कुछ तरीक़े निम्नलिखित हैं : |
मानदंड के आधार पर टेक्स्ट मान दर्शाएँ : ![]() इस फ़ॉर्मूला में निम्नलिखित वितर्कों का उपयोग किया गया है :
यदि विद्यार्थी 1 के प्राप्तांक 60 या उससे अधिक हैं, तो फ़ॉर्मूला "Pass" परिणाम असाइन करता है; अन्यथा “फ़ेल” दर्शाया जाता है। |
मानदंड के आधार पर सांख्यिक मान दर्शाएँ : ![]() इस फ़ॉर्मूला में निम्नलिखित वितर्कों का उपयोग किया गया है :
यह फ़ॉर्मूला दो जाँच प्राप्तांकों में से बड़े प्राप्तांकों को निर्णायक प्राप्तांक के रूप में परिकलित करता है और सही विद्यार्थी के प्राप्तांकों से मिलान करने के लिए सेल संदर्भ बदलकर उसे ऊपर्युक्त टेबल में अन्य किसी भी विद्यार्थी के लिए आसानी से संशोधित किया जा सकता है। |
अधिक शर्तों के लिए जाँच करने हेतु सामूहिक IF फ़ंक्शन का उपयोग करें : ![]() ऊपर दिया गया फ़ॉर्मूला "Pass" परिणाम असाइन करता है, यदि कम-से-कम एक विद्यार्थी के जाँच प्राप्तांक 60 या उससे अधिक हों। ![]() ऊपर दिया गया फ़ॉर्मूला विद्यार्थी के निर्णायक प्राप्तांकों के आधार पर अक्षर ग्रेड असाइन करता है। नोट : सामूहिक IF फ़ंक्शन के साथ तुलनाओं का क्रम महत्त्वपूर्ण है क्योंकि पहले सही कथन के बाद फ़ॉर्मूला रूक जाता है। उदाहरण के लिए, विद्यार्थी के प्राप्तांक 0 होने पर यदि आप अक्षर ग्रेड फ़ॉर्मूला “not attempted” में नई शर्त जोड़ना चाहते हैं, तो आपको उसे पहली शर्त के रूप में जोड़ने की आवश्यकता है। प्राप्तांक 0 होने पर भी उसे अंत में जोड़ने से “F” दर्शाया जाएगा क्योंकि उसका मूल्यांकन पहले ही 60 से कम होने के रूप में किया गया होगा। यह भी एक कारण है कि क्यों अक्षर ग्रेड "A" के लिए एक अलग if-expression आवश्यक नहीं है, यदि विद्यार्थी के प्राप्तांक “if-expression आवश्यक नहीं है, यदि विद्यार्थी के प्राप्तांक “B” नहीं हैं, तो यह कोई अन्य अक्षर ग्रेड नहीं हो सकता, बल्कि “A”if-expression आवश्यक नहीं है, यदि विद्यार्थी के प्राप्तांक "B" नहीं हैं, तो यह कोई अन्य अक्षर ग्रेड नहीं हो सकता, बल्कि "A" ही हो सकता है। |
इसे आज़माएँ |
---|
Numbers स्प्रेडशीट में IF फ़ंक्शन का उपयोग होते हुए देखने के लिए “ग्रेड बुक” टेम्पलेट वाली एक नई स्प्रेडशीट बनाएँ। कक्षा ओवरव्यू टेबल से कोई नाम हटाएँ और देखें कि उससे "Final Grade" कॉलम में मान कैसे बदलता है। "Final Grade" कॉलम में इस्तेमाल किए गए फंक्शन को एक्सप्लोर करें। |
अन्य फ़ंक्शन के साथ IF का उपयोग करें |
---|
यह निर्धारित करने के लिए कि सेल ख़ाली है या नहीं, निम्नलिखित फ़ॉर्मूला ISBLANK के साथ काम करता है। ![]() इस फ़ॉर्मूला में निम्नलिखित वितर्कों का उपयोग किया गया है :
अधिक जटिल जाँचों के लिए आप IF को AND, OR और NOT के साथ भी संयोजित कर सकते हैं। |
उसे IFS के साथ आगे ले जाएँ |
---|
IFS फ़ंक्शन का उपयोग व्यंजकों की शृंखला का मूल्यांकन करने और एकाधिक सामूहिक IF कथनों को बदलते हुए सही होने वाली सबसे पहली शर्त के आधार पर मान दर्शाने के लिए किया जा सकता है। ![]() |
अतिरिक्त उदाहरण |
---|
=IF(A5>=0, “Nonnegative”, “Negative”) टेक्स्ट को “Nonnegative” दर्शाता है जब सेल A5 में 0 से बड़ी या उसके बराबर संख्या शामिल होती है या असांख्यिक मान शामिल होता है। यदि सेल A5 में मान 0 से छोटे मान शामिल हैं तो फ़ंक्शन "नकारात्मक" दर्शाता है। =IF(A5<>0, “Nonzero”, “Zero”) टेक्स्ट “Nonzero” दर्शाता है, यदि सेल A5 में ऐसी संख्या शामिल है जो 0 नहीं हो। यदि सेल A5 में 0 मान शामिल हैं तो फ़ंक्शन "शून्य" दर्शाता है। =IF(IFERROR(OR(ISEVEN(B4+B5), ISODD(B4+B5), FALSE), ), "सभी संख्याएँ", "सभी संख्याएँ नहीं") यदि दोनों सेल B4 और B5 में संख्याएँ शामिल हैं, तो टेक्स्ट "सभी संख्याएँ" दर्शाते हैं, अन्यथा टेक्स्ट "सभी संख्याएँ नहीं" दर्शाते हैं। इसे दिए गए दो सेल सम या विषम हैं इसकी जाँच द्वारा पूरा किया जा सकता है। यदि सेल संख्या नहीं है, तो EVEN और ODD फ़ंक्शन में एरर पेश आता है और IFERROR फ़ंक्शन FALSE दर्शाता है; अन्यथा यह TRUE दर्शाता है क्योंकि या तो EVEN या फिर ODD TRUE है। यदि B4 या B5 संख्या या बूलियन मान नहीं है, तो IF कथन if-false व्यंजक, “Not all numbers” दर्शाता है; अन्यथा यह if-true व्यंजक "सभी संख्याएँ" दर्शाता है। |
उदाहरण—0 से विभाजित करने पर एरर से बचना |
---|
कभी-कभी टेबल को इस प्रकार बनाना कि यह 0 से विभाजित नहीं हो पाए, यह संभव नहीं होता है। हालाँकि, यदि 0 से विभाजित करने पर सेल में परिणाम के रूप में एरर मान आता है, जो कि सामान्यतः वांछित परिणाम नहीं है। इस एरर से बचने के लिए यह उदाहरण तीन विधियों को दिखाता है। मान लें कि सेल D2 और E2 में संख्या शामिल है। यह संभव है कि E2 में 0 शामिल है। आपके द्वारा D2 को E2 से विभाजित किया जा सकता है, लेकिन 0 एरर से विभाजित करने से बचें। यदि सेल E2 शून्य के बराबर है, तो निम्नलिखित में से तीनों विधियाँ 0 दर्शाती हैं, अन्यथा प्रत्येक D2/E2 का परिणाम दर्शाती है। =IF(E2=0, 0, D2/E2) यह 0 है या नहीं यह देखने के लिए सीधे जाँच सेल E2 द्वारा परिचालित होता है। =IFERROR(D2/E2, 0) एरर होने पर 0 पर वापस आकर परिचालित होती है। 0 से विभाजन एक एरर है। =IF(ISERROR(D2/E2), 0, D2/E2) D2/E2 TRUE है या नहीं यह देखने के लिए तार्किक जाँच कर परिचालित होता है। |
REGEX का उपयोग करते हुए उदाहरण |
---|
A1 में "marina@example.com" शामिल करने देते हैं =IF(A1 = REGEX("([A-Z0-9a-z._%+-]+)@([A-Za-z0-9.-]+\.[A-Za-z]{2,4})"), "Contains e-mail", "No e-mail") "Contains e-mail" दर्शाता है। |