
Mac पर Find My में, किसी डिवाइस के लिए “खोया हुआ मोड” चालू करें
यदि आप अपना Apple डिवाइस ढूँढ नहीं पा रहे हैं, तो आप अपने Mac पर Find My ऐप में डिवाइस को खोया हुआ के रूप में चिह्नित करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। डिवाइस को खोया हुआ के रूप में चिह्नांकित करने के लिए, आपको इसके खो जाने से पहले इसे Find My में जोड़ना चाहिए।
नुस्ख़ा : iCloud.com पर डिवाइस ढूँढें में डिवाइस को ऑनलाइन भी खोया हुआ के रूप में चिह्नित कर सकते हैं।
“खोया हुआ मोड” किसी डिवाइस को कैसे सुरक्षित रखता है?
- डिवाइस को पासकोड से लॉक किया जाता है ताकि कोई अन्य व्यक्ति इसे खोल न सके। 
- आप संदेश बना सकते हैं जो बताता है कि यह गुम हो गया है और आपसे संपर्क करने का तरीक़ा भी बताता है। संदेश स्क्रीन पर दिखाई देता है या उस समय दिखाई देता है जब कोई आपके डिवाइस से कनेक्ट करने की कोशिश करता है। 
- भुगतान कार्ड और अन्य सेवाएँ निलंबित हैं। 
- आपका डिवाइस अलर्ट प्रदर्शित नहीं करता है या आवाज़ नहीं करता है। (यह अभी भी फ़ोन कॉल और FaceTime कॉल प्राप्त कर सकता है।) 
खोए हुए डिवाइस को सुरक्षित करने के अतिरिक्त तरीक़ों के लिए, Apple सहायता आलेख अपना खोया हुआ iPhone या iPad ढूँढें, यदि आपका Mac गुम या चोरी हो गया है और यदि आपकी Apple Watch गुम या चोरी हो गई है देखें।
Mac पर किसी डिवाइस के लिए “खोया हुआ मोड” चालू करें
आप अपने Mac, iPhone, iPad, iPod touch, Apple Watch, MagSafe वाले iPhone Wallet या समर्थित AirPods के लिए “खोया हुआ मोड” चालू कर सकते हैं जिन पर Find My नेटवर्क चालू किया हुआ है।
- अपने Mac पर Find My ऐप  पर जाएँ। पर जाएँ।
- डिवाइस पर क्लिक करें, खोया हुआ डिवाइस चुनें, फिर नक़्शे पर  पर क्लिक करें। पर क्लिक करें।
- खोया हुआ [डिवाइस] सेक्शन में, “खोया हुआ मोड” पर क्लिक करें, फिर स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें। 
- ऐक्टिवेट करें या लॉक करें पर क्लिक करें (Mac के लिए)। - महत्वपूर्ण : आप Mac को ऑनलाइन या दूसरे डिवाइस पर अनलॉक नहीं कर सकते हैं। आप इसे उस Mac पर ही अनलॉक कर सकते हैं जिसे आपने खोए हुए के रूप में चिह्नित किया था। अपने Mac पर “खोया हुआ मोड” बंद करें देखें। 
आप डिवाइस का पता लगने पर सूचना भी प्राप्त कर सकते हैं।
खोए हुए डिवाइस के स्टेटस की जाँच करें
- अपने Mac पर Find My ऐप  पर जाएँ। पर जाएँ।
- डिवाइस पर क्लिक करें, वह डिवाइस चुनें जिसकी आप जाँच करना चाहते हैं, फिर नक़्शे पर  पर क्लिक करें। पर क्लिक करें।
- “खोया हुआ मोड” के नीचे, इनमें से कोई एक स्टेटस नोट देखें : - ऑनलाइन होने पर सक्षम होगा : जब आप डिवाइस को खोया हुआ के रूप में चिह्नित करते हैं, तब यदि डिवाइस वाई-फ़ाई या मोबाइल नेटवर्क से कनेक्टेड नहीं है, तो डिवाइस के वापस ऑनलाइन होने तक यह संदेश दिखाई देता रहेगा। 
- सक्षम किया गया [तिथि] : जैसे ही डिवाइस ऑनलाइन होता है, “खोया हुआ मोड” चालू हो जाता है और तिथि रिकॉर्ड कर ली जाती है। 
 
खोए हुए डिवाइस के लिए संदेश बदलें
- अपने Mac पर Find My ऐप  पर जाएँ। पर जाएँ।
- डिवाइस पर क्लिक करें, वह डिवाइस चुनें जिसे आपने “खोया हुआ” के रूप में चिह्नित किया है, फिर नक़्शे पर  पर क्लिक करें। पर क्लिक करें।
- खोया हुआ [डिवाइस] सेक्शन में, “खोया हुआ मोड” पर क्लिक करें। 
- संदेश या फ़ोन नंबर अपडेट करें, फिर  पर क्लिक करें। पर क्लिक करें।
यदि आप अपना खोया हुआ डिवाइस ढूँढ लेते हैं, तो खोया हुआ मोड बंद कर सकते हैं।
नोट : स्थान शेयर करना और डिवाइस ढूँढना सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।