अपने Apple खाते में साइन इन करें

App Store, Apple Music, iCloud, FaceTime, Apple Books जैसी कई Apple सेवाओं को ऐक्सेस करने के लिए अपने Apple खाते में साइन इन करें। आप अपना Apple डिवाइस सेटअप करते समय या कभी भी साइन इन कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone या iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ, फिर Apple खाते पर टैप करें।

  2. “मैनुअली साइन इन करें” पर टैप करें, अपने Apple खाते का ईमेल पता या फ़ोन नंबर दर्ज करें, फिर अपना पासवर्ड दर्ज करें।

यदि आपके पास Apple खाता नहीं है, तो आप खाता बना सकते हैं।

आप अपनी Apple खाता जानकारी देख और बदल सकते हैं जिसमें आपका नाम, तस्वीर, संपर्क जानकारी, पासवर्ड, सुरक्षा सेटिंग और भुगतान और शिपिंग जानकारी शामिल है। जब आप एक ही Apple खाते से साइन इन करते हैं, तो आपकी जानकारी और कॉन्टेंट आपके सभी डिवाइस पर उपलब्ध हो जाते हैं। Apple सहायता आलेख अपने Apple खाते से साइन इन करें देखें।