![](https://help.apple.com/assets/5C05C74A094622625534BCBD/5C05C74B094622625534BCC5/hi_IN/d50fee328241200734209e3a33831ea3.png)
Mac पर डिस्क यूटिलिटी का उपयोग करके डिस्क सत्यापित करें
समस्याएँ जाँचने के लिए आप डिस्क यूटिलिटी का उपयोग कर सकते हैं, फिर “प्राथमिक उपचार” की मदद से उनकी मरम्मत कर सकते हैं। डिस्क यूटिलिटी द्वारा आपके डिस्क की जाँच के दौरान आपका कंप्यूटर धीमा हो सकता है।
नोट : डिस्क यूटिलिटी, डिस्क की सभी समस्याओं का पता नहीं लगा सकती या उनकी मरम्मत नहीं कर सकती है। डिस्क यूटिलिटी का उपयोग करके जिस डिस्क की मरम्मत नहीं की जा सकती, उसे सर्विसिंग की ज़रूरत हो सकती है।
अपने Mac पर डिस्क यूटिलिटी ऐप
में, दृश्य > सभी डिवाइस दिखाएँ चुनें।
साइडबार में डिस्क या वॉल्यूम चुनें फिर प्राथमिक उपचार बटन
पर क्लिक करें फिर चलाएँ पर क्लिक करें।
यदि आप डिस्क पर प्राथमिक उपचार चलाते हैं, तो डिस्क यूटिलिटी डिस्क पर पार्टिशन मैप की जाँच करता है और कुछ अतिरिक्त जाँच करता है, फिर प्रत्येक वॉल्यूम की जाँच करता है। यदि आप किसी वॉल्यूम पर प्राथमिक उपचार चलाते हैं, तो डिस्क यूटिलिटी केवल उसी वॉल्यूम के सभी कॉन्टेंट को सत्यापित करता है।
यदि डिस्क यूटिलिटी आपसे कहता है कि डिस्क खराब होने वाला है, तो इसका बैकअप लें और डिस्क बदल दें। आप इसकी मरम्मत नहीं कर सकते हैं।
यदि डिस्क यूटिलिटी यह रिपोर्ट देता है कि डिस्क ठीक है, तो आपका काम पूरा हो गया। अन्यथा, आपको डिस्क की मरम्मत करनी पड़ सकती है।
अपने डिस्क की समस्याओं की जाँच करते समय, आप प्राथमिक उपचार विंडो में विवरण दिखाएँ पर क्लिक करके डिस्क ऐक्टिविटी लॉग भी देख सकते हैं।