इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
![](https://help.apple.com/assets/5FCE6A030946226D305E5797/5FCE6A0C0946226D305E579F/hi_IN/f77bef81794f5b467f75cbe202ec7a2c.png)
Mac पर डिस्क यूटिलिटी में सभी डिवाइस या केवल वॉल्यूम देखें।
अपने Mac पर डिस्क यूटिलिटी में, आप साइडबार में सभी डिवाइस या केवल वॉल्यूम दिखाने के लिए दृश्य बदल सकते हैं।
सभी डिवाइस दिखाएँ
यह दृश्य पूर्ण डिवाइस संरचना (प्रत्येक स्टोरेज डिवाइस) को सूचीबद्ध करता है, इस पर परिभाषित किए गए कंटेनर (पार्टिशन) और वॉल्यूम इसमें शामिल हैं। आप इस दृश्य का उपयोग सभी डिस्क यूटिलिटी टास्क के लिए कर सकते हैं। स्टोरेज डिवाइस मिटाने जैसे कुछ कार्य केवल इसी दृश्य में संपन्न होते हैं।
अपने Mac पर डिस्क यूटिलिटी
में, दृश्य > सभी डिवाइस दिखाएँ चुनें।
![सभी डिवाइस दृश्य दिखाएँ में डिस्क यूटिलिटी विंडो।](https://help.apple.com/assets/5FCE6A030946226D305E5797/5FCE6A0C0946226D305E579F/hi_IN/5a7a86eb13c33a9a2cec6898c22a1332.png)
केवल वॉल्यूम दिखाएँ
यह सरलीकृत दृश्य है जो साइडबार में डिवाइस पर मौजूद वॉल्यूम को सूचीबद्ध करता है। आप इस दृश्य का उपयोग वॉल्यूम पर मूलभूत परिचालन के लिए कर सकते हैं। जब आप पहली बार डिस्क यूटिलिटी खोलते हैं, तो यह डिफ़ॉल्ट दृश्य होता है।
अपने Mac पर डिस्क यूटिलिटी
में, दृश्य > केवल वॉल्यूम दिखाएँ चुनें।
![केवल वॉल्यूम दृश्य दिखाएँ में डिस्क यूटिलिटी विंडो।](https://help.apple.com/assets/5FCE6A030946226D305E5797/5FCE6A0C0946226D305E579F/hi_IN/6b754994d364b5b61dcc7a59c67dced0.png)