व्यवस्थापक द्वारा बनाई गई कक्षाओं वाले विद्यार्थियों के Mac कंप्यूटर के लिए आवश्यकताएँ
यदि विद्यार्थी Mac कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं, तो व्यवस्थापक द्वारा बनाई गई कक्षाओं के लिए निम्नलिखित आवश्यकताएँ ज़रूरी हैं।
नोट : “कक्षा” के सभी फ़ीचर का पूरा लाभ लेने के लिए, शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के डिवाइस macOS और iPadOS के नवीनतम संस्करण पर चलाएँ।
कॉन्फ़िगरेशन | आवश्यकता |
---|---|
Mac मॉडल | MacBook (२०१५ के शुरू में या उसके बाद) MacBook Air (२०१२ के मध्य के या बाद के संस्करण) MacBook Pro (२०१२ के मध्य के या बाद के संस्करण) Mac mini (२०१२ के अंत के या बाद के संस्करण) iMac (२०१२ के अंत के या बाद के संस्करण) iMac Pro (२०१७ या उसके बाद) Mac Pro (२०१३ के अंत या बाद के संस्करण) |
पूर्व समर्थित macOS संस्करण | macOS 10.15 या बाद के संस्करण |
Bluetooth सक्षम किया गया | हाँ |
Mac मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) सॉल्यूशन में नामांकित होना आवश्यक है | हाँ |
कक्षा की जानकारी वाला कॉन्फ़िगरेशन प्रोफ़ाइल जिसे विद्यार्थियों के Mac डिवाइस पर पुश किया गया है | हाँ |
प्रबंधित Apple ID | वैकल्पिक |