व्यवस्थापक द्वारा बनाई गई कक्षाओं वाले विद्यार्थियों के iPad डिवाइस के लिए आवश्यकताएँ।
यदि विद्यार्थी iPad डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो व्यवस्थापक द्वारा बनाई गई कक्षाओं के लिए निम्न आवश्यकताएँ ज़रूरी हैं।
नोट : “कक्षा” के सभी फ़ीचर का पूरा लाभ लेने के लिए, शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के डिवाइस macOS और iPadOS के नवीनतम संस्करण पर चलाएँ।
कॉन्फ़िगरेशन | शेयर iPad के लिए आवश्यकताएँ | वन-टू-वन आवश्यकताएँ |
---|---|---|
iPad का संस्करण | iPad Pro iPad पाँचवीं पीढ़ी या बाद के संस्करण iPad Air तीसरी पीढ़ी, कम-से-कम 32 GB स्टोरेज के साथ iPad Air 2 iPad mini चौथी पीढ़ी या बाद के संस्करण, कम-से-कम ३२ GB स्टोरेज के साथ | iPad Pro iPad पाँचवीं पीढ़ी या बाद के संस्करण iPad Air तीसरी पीढ़ी iPad Air 2 iPad mini चौथी पीढ़ी या बाद के संस्करण |
पूर्व समर्थित OS संस्करण | iPadOS 13.1 या बाद वाला संस्करण | iPadOS 13.1 या बाद वाला संस्करण |
Bluetooth सक्षम किया गया | हाँ | हाँ |
पर्यवेक्षण | हाँ | हाँ |
iPad डिवाइस मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) सॉल्यूशन में नामांकित होना आवश्यक है | हाँ | हाँ |
कक्षा की जानकारी वाला कॉन्फ़िगरेशन प्रोफ़ाइल जिसे विद्यार्थियों के iPad डिवाइस पर पुश किया गया है | हाँ | हाँ |
प्रबंधित Apple ID | हाँ | वैकल्पिक |