![](https://help.apple.com/assets/60C3E5724913991E3721D97F/60C3E5754913991E3721D98E/hi_IN/21d5d8c26b22fad1039bfaa893879e29.png)
कक्षा ऐप में शिक्षण गाइड के लिए क्रियाओं का उपयोग करें
अपने डिवाइस पर कक्षा ऐप का उपयोग करके आप प्रत्येक विद्यार्थी का ध्यान केंद्रित करने और उनके शिक्षण को गाइड करने के लिए उनके डिवाइस पर क्रियाएँ कर सकते हैं।
नोट : कुछ फ़ीचर रिमोट कक्षाओं के लिए उपलब्ध नहीं होते।
एकाधिक विद्यार्थियों के डिवाइस पर क्रियाएँ
आप एक ही समय पर कई डिवाइस पर क्रियाएँ कर सकते हैं। यह पूरी कक्षा के लिए या फिर किसी विशिष्ट समूह के लिए हो सकता है।
![Mac पर मुख्य कक्षा ऐप विंडो जो आपके द्वारा विंडो के शीर्ष पर की जाने वाली क्रियाएँ दिखाती है।](https://help.apple.com/assets/60C3E5724913991E3721D97F/60C3E5754913991E3721D98E/hi_IN/a17877122d48235e12593bb0ee150b8a.png)
एकल विद्यार्थी के डिवाइस पर क्रियाएँ
आप एकल विद्यार्थी के डिवाइस पर क्रियाएँ कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है आप एकल विद्यार्थी की स्क्रीन देखना चाहें।
![एक चुना गया यूज़र जो संभावित क्रियाएँ दिखाता है।](https://help.apple.com/assets/60C3E5724913991E3721D97F/60C3E5754913991E3721D98E/hi_IN/911aee404fc5f33309cec533665f485f.png)
आप एक ही समय पर कई विद्यार्थियों के डिवाइस पर निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं :
कोई ऐप खोलें।
कोई वेबपृष्ठ, EPUB किताब या पाठ या PDF खोलें।
लिंक और दस्तावेज़ साझा करें और विद्यार्थियों को अपने साथ लिंक और दस्तावेज़ शेयर करने की अनुमति दें।
डिवाइस स्क्रीन देखें।
नोट : आपका मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (MDM) सॉल्यूशन किस तरह से कॉन्फ़िगर किया गया है, उसके आधार पर हो सकता है कि आप यह कार्य करने में सक्षम न हो पाएँ। अपने MDM व्यवस्थापक से संपर्क करें और उनसे MDM में कक्षा ऐप के लिए AirPlay और स्क्रीन दृश्य प्रबंधित करें की समीक्षा कराएँ।
डिवाइस को म्यूट करें (केवल आस-पास की कक्षाएँ)।
डिवाइस लॉक करें और उस पर खोले हुए ऐप को लॉक करें (केवल आस-पास की कक्षाएँ)।
नोट : यदि आप किसी डिवाइस को अनलॉक करना भूल जाएँ या स्क्रीन पर कोई ऐप लॉक हो जाए, तो वह Bluetooth की सीमा के बाहर आने पर या 20 सेकंड तक कनेक्टिविटी न मिलने पर ऑटोमैटिकली अनलॉक हो जाता है।
आप निम्नलिखित व्यवस्थापक कार्य भी कर सकते हैं जिनके लिए शेयर किया गया iPad और विद्यार्थी प्रबंधित Apple ID आवश्यक है :
iPad असाइन करें और (शेयर किए गए iPad वाले) विद्यार्थियों को साइन ऑउट करें।
विद्यार्थी का पासवर्ड रीसेट करें (इसके लिए एक बार में एक विद्यार्थी, आपके और शिक्षक के पास (प्रबंधित Apple ID होना आवश्यक है)।