अपने बच्चे के डिवाइस पर पैरेंटल कंट्रोल सेटअप करें
iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और watchOS 27 में आपके बच्चे के डिवाइस को प्रबंधित करने के नए तरीक़े और नए तरह से डिज़ाइन किए गए पैरेंटल कंट्रोल* का अनुभव मिलता है। आप और आपके परिवार द्वारा अपने डिवाइस अपडेट करने के बाद, आपको हर बच्चे के लिए सेटअप करने की संक्षिप्त प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। आपने पहले जो पैरेंटल कंट्रोल सेटअप किए हैं, आप उनकी समीक्षा कर सकते हैं और उनमें बदलाव कर सकते हैं या पहली बार पैरेंटल कंट्रोल सेटअप कर सकते हैं।
अगर आप पहली बार अपने बच्चे के लिए कोई डिवाइस सेटअप कर रहे हैं, तो iPhone या iPad, Mac या Apple Watch सेटअप करें देखें।
चरण 1 : शुरू करें
आपके और आपके परिवार द्वारा अपने डिवाइस अपडेट करने के बाद आपको अपने बच्चे के लिए पैरेंटल कंट्रोल सेटअप करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आप सेटअप कर पाएँगे कि आपके बच्चे कौन-से ऐप्स एक्सप्लोर कर सकते हैं, किन संपर्कों के साथ संवाद कर सकते हैं, ऐप्स और वेबसाइट कब ऐक्सेस कर सकते हैं और बहुत कुछ।
शुरू करने के लिए “शुरू करें” पर टैप करें या क्लिक करें। अगर आप अभी इन चरणों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप कभी भी फ़ैमिली शेयरिंग सेटिंग > (आपके बच्चे का नाम) पर जाकर शुरुआत कर सकते हैं।
चरण 2: चुनें कि आपका बच्चा किस कॉन्टेंट को ऐक्सेस कर सकता है
तय करें कि आपका बच्चा कौन से ऐप्स, वेबसाइट और कॉन्टेंट ऐक्सेस कर सकता है। आप दो सेटिंग चुनेंगे :
Safari में उनका वेबसाइट ऐक्सेस प्रबंधित करें : “केवल अनुमोदित वेबसाइटें” या “ब्राउज़ करने के लिए पूछें” के साथ, आपके बच्चे को Safari में नई साइट पर जाने से पहले आपके अनुमोदन की ज़रूरत होती है। अनुमोदन के बाद, वह साइट ऐक्सेस की जा सकेगी। “वयस्क वेबसाइटें सीमित करें” के साथ, कई वयस्क वेबसाइटों का ऐक्सेस सीमित कर दिया जाता है। या आप बिना किसी प्रतिबंध के इंटरनेट का ऐक्सेस दे सकते हैं।
नोट : 13 साल से कम उम्र के बच्चे जिनके पास बच्चे का खाता है, उनके लिए “ब्राउज़ करने के लिए पूछें” डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होता है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए “वयस्क वेबसाइटें सीमित करें” डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होता है। 13 साल से कम उम्र के बच्चों को नई वेबसाइट ब्राउज़ करने के लिए अनुरोध करना होगा और 18 साल से कम उम्र के बच्चों को सभी ब्लॉक की गई वेबसाइट ब्राउज़ करने के लिए अनुमति लेनी होगी। (देश या क्षेत्र के आधार पर आयु अलग-अलग हो सकती है।)
चुनें कि वे कौन सा कॉन्टेंट ऐक्सेस कर सकते हैं : Apple ऐप्स जैसे “किताब” ऐप के माध्यम से उपलब्ध किताबों, फ़िल्मों, टीवी कार्यक्रमों और संगीत के लिए उम्र रेटिंग सेट करें। उदाहरण के लिए, आप उम्र रेटिंग चुन सकते हैं या अश्लील कॉन्टेंट ब्लॉक कर सकते हैं।
नोट : 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए, जिनके पास “बच्चे का खाता” है, आयु-आधारित कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होते हैं और इन्हें किसी भी समय ऐडजस्ट किया जा सकता है। (देश या क्षेत्र के आधार पर आयु अलग-अलग हो सकती है।)
यह हो जाने पर टैप करें या क्लिक करें।
चरण 3: चुनें कि आपका बच्चा किसके साथ संवाद कर सकता है
यह प्रबंधित करें कि आपका बच्चा फ़ोन, संदेश और FaceTime ऐप्स का उपयोग करके किसके साथ संवाद कर सकता है और संवेदनशील कॉन्टेंट से उनकी सुरक्षा करने में मदद करें।
तय करें कि वे किससे बात कर सकते हैं : जब आपका बच्चा किसी नए व्यक्ति को संदेश भेजना या कॉल करना चाहता है, तो आप पहले उस संपर्क की समीक्षा करते हैं और उसे मंज़ूरी देते हैं। आप चुन सकते हैं कि समूह में सभी लोगों को अनुमोदन की ज़रूरत होगी या नहीं या वार्तालाप में सिर्फ़ एक ही अनुमोदित संपर्क होगा।
नोट : 13 वर्ष तक के बच्चे जिनका बच्चों का खाता है, उनके लिए संपर्क प्रबंधन डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होता है और 13 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चे जिनका बच्चों का खाता है, उनके लिए इसे चालू किया जा सकता है। (देश या क्षेत्र के आधार पर आयु अलग-अलग हो सकती है।)
उन्हें संवेदनशील इमेज और वीडियो से सुरक्षित रखने में मदद करें : अपने बच्चे को ऐसी तस्वीरें भेजने या प्राप्त करने से सुरक्षित रखने में मदद करें, जिनमें नग्नता या रक्तपात की पहचान की गई हो।
यह हो जाने पर टैप करें या क्लिक करें।
चरण 4: चुनें कि आपका बच्चा कब अपने डिवाइस का इस्तेमाल कर सकता है
कार्यदिवस और सप्ताहांत के लिए अलग-अलग शेड्यूल के साथ सेट करें कि आपका बच्चा ऐप्स और वेबसाइट का उपयोग कितने घंटे कर सकता है। इन घंटों के बाहर, ज़्यादातर ऐप्स और सूचनाएँ पॉज़ रहती हैं, इस फ़ीचर को पूर्व में डाउनटाइम कहा जाता था जिसे अब आपके बच्चे के दैनिक शेड्यूल में शामिल कर दिया गया है। प्रत्येक के लिए “इस समय से उपलब्ध” और “इस समय तक उपलब्ध” चुनें।
यह हो जाने पर टैप करें या क्लिक करें।
चरण 5: ध्यान केंद्रित करने में अपने बच्चे की मदद करने के लिए स्कूल का समय सेटअप करें
अपने बच्चे को स्कूल में ध्यान केंद्रित करने में मदद करने के लिए आप स्कूल के समय में ऐप श्रेणियाँ जैसे मनोरंजन, गेम और सोशल मीडिया को पॉज़ कर सकते हैं। अन्य ऐप्स और वेबसाइट को पूरी तरह ऐक्सेस किया जा सकता है।
“स्कूल के समय के दौरान पॉज़ करें” फ़ीचर चालू करें, फिर स्कूल के दिन के लिए आरंभ समय और समाप्ति समय सेट करें।
यह हो जाने पर टैप करें या क्लिक करें।
चरण 6: “समय में छूट” सेट करें
“समय में छूट”, जिसे पहले ऐप सीमाएँ कहा जाता था, इसे अब ऐप्स की उन श्रेणियों पर लागू किया जाता है जिन्हें परिवार सबसे ज़्यादा प्रबंधित करना चाहते हैं : मनोरंजन, गेम और सोशल मीडिया। आप इन तीनों के लिए कुल समय की अवधि सेट कर सकते हैं, फिर किसी भी एक श्रेणी के लिए समय ऐडजस्ट कर सकते हैं।
जैसे ही आप कोई सीमा सेट करते हैं, आपको आपके बच्चे की उम्र के आधार पर मार्गदर्शन मिलने लगता है, जिसे क्लिनिकल और बाल विकास विशेषज्ञों के शोध से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। समय ऐडजस्ट करने के लिए स्लाइडर ड्रैग करें और देखें कि यह सुझाई गई रेंज के भीतर है या नहीं।
आपके परिवार के लिए जो सबसे सही है, आप उसके अनुसार श्रेणियाँ भी जोड़ सकते हैं या ऐप्स से संबंधित श्रेणी भी बदल सकते हैं।
यह हो जाने पर टैप करें या क्लिक करें।
चरण 7: पासकोड बनाएँ
चार अंकों का ऐसा पासकोड बनाएँ, जिसका अनुमान आपका बच्चा न लगा पाए। पैरेंटल कंट्रोल या बच्चों की सुरक्षा से जुड़े फ़ीचर में बदलाव करने के लिए आपको इस पासकोड का इस्तेमाल करना होगा।
यह हो जाने पर टैप करें या क्लिक करें।
आगे क्या?
जिन पैरेंटल कंट्रोल को आपने अभी चुना है, उनके बारे में अतिरिक्त जानकारी पाने के लिए अपने बच्चे के डिवाइस पर पैरेंटल कंट्रोल के साथ शुरुआत करें। देखें।
अगर आप और आपका परिवार पहली बार फ़ैमिली शेयरिंग का इस्तेमाल कर रहा है, तो अपने पारिवारिक समूह के साथ क्या-क्या करना संभव है, इसके बारे में ज़्यादा जानकारी प्राप्त करें। जैसे ख़रीदारी शेयर करना, सब्सक्रिप्शन शेयर करना, खोए हुए डिवाइस ढूँढने में मदद करना और बहुत कुछ। फ़ैमिली शेयरिंग के साथ शुरुआत करें देखें।