इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
![](https://help.apple.com/assets/61E87B255FBFB2628709732E/61E87B275FBFB26287097336/hi_IN/6cf1a0082e31a3588783d2fb062dccdc.png)
यदि Mac पर Automator में आपका वर्कफ़्लो काम न करे
जब आप Automator में वर्कफ़्लो रन करते हैं, तो वर्कफ़्लो विंडो के नीचे लॉग क्षेत्र में इवेंट प्रदर्शित होते हैं।
इन इवेंट के विश्लेषण और वर्कफ़्लो के रन होने के बाद समस्याओं का पता लगाने के लिए आप लॉग उपयोग कर सकते हैं। लॉग क्षेत्र में चेतावनी और एरर संदेश दिखाई देते हैं।
अपने वर्कफ़्लो के समस्या निवारण में मदद के लिए भी आप “परिणाम देखें” क्रिया का उपयोग कर सकते हैं। यह क्रिया पिछली क्रिया से हस्तांतरित परिणाम जानकारी को दर्शाती है। उस बिंदु पर वर्कफ़्लो के ज़रिए प्रवाहित होने वाली जानकारी देखने के लिए वर्कफ़्लो में आप अस्थाई रूप से इस क्रिया को किसी भी क्रिया के बाद रख सकते हैं।