अपने iPhone, iPad, या iPod को कंप्यूटर का इस्तेमाल करके फ़ैक्टरी सेटिंग्स पर रीस्टोर करें

अपने डिवाइस से चीज़ें मिटाएँ और कंप्यूटर का इस्तेमाल करके नवीनतम सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें। फ़ैक्टरी रिस्टोर करने से आपके iPhone, iPad, या iPod की जानकारी और सेटिंग्स मिट जाती हैं।

फ़ैक्टरी रिस्टोर करने से आपके डिवाइस की जानकारी और सेटिंग्स मिट जाती हैं। यह नवीनतम iOS, iPadOS, या iPod सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करता है।

अगर आपका डिवाइस ठीक से काम कर रहा है लेकिन आप कंप्यूटर को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो आप बिना कंप्यूटर के डिवाइस से चीज़ें मिटा और रीस्टोर कर सकते हैं।

वीडियो चलाएँ

अपना डिवाइस तैयार करें

  1. अपना Mac या PC अपडेट करें। अगर आप iTunes का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पक्का करें कि आपके पास नवीनतम संस्करण है

  2. बैकअप बनाएँ

  3. सेटिंग्स में जाएँ।

  4. [आपका नाम] पर टैप करें।

  5. Find My पर टैप करें।

  6. Find My [डिवाइस] पर टैप करें।

  7. Find My [डिवाइस] को बंद करें।

अपने डिवाइस को फ़ैक्टरी सेटिंग्स पर रीस्टोर करें

  1. Mac पर Finder या PC पर Apple Devices ऐप खोलें। अगर आपके PC में Apple Devices ऐप नहीं है, या आपके Mac में macOS Mojave या उससे पहले का संस्करण है, तो उसके बजाय iTunes खोलें। जानें कि आपका Mac कौन-सा macOS इस्तेमाल कर रहा है

  2. अपने डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करें।

  3. अगर कोई संदेश आपका डिवाइस पासकोड पूछता है या इस कंप्यूटर पर भरोसा करने के लिए कहता है, तो स्क्रीन पर दिए गए चरणों का पालन करें। मदद पाएँ अगर आप अपना पासकोड भूल गए हैं

  4. उसे चुनें। जानें की क्या करना है अगर iPhone, iPad, या iPod touch प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है या चालू नहीं हो रहा है। या मदद पाएँ अगर आपका डिवाइस आपके कंप्यूटर पर दिखाई नहीं देता है

  5. [डिवाइस]* रीस्टोर करें पर क्लिक करें। अगर आप Find My में साइन इन हैं, तो 'रीस्टोर करें' पर क्लिक करने से पहले आपको साइन आउट करना होगा।

    Finder में "iPhone रीस्टोर करें" बटन, जिसका इस्तेमाल फ़ैक्टरी रीसेट प्रक्रिया शुरू करने के लिए किया जाता है।
  6. पुष्टि करने के लिए 'फिर से रीस्टोर करें' पर क्लिक करें। आपका कंप्यूटर आपके डिवाइस से चीज़ें मिटा देता है और नवीनतम iOS, iPadOS या, iPod सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करता है।

    “iPhone रीस्टोर करें” पर क्लिक करने के बाद Finder में पुष्टिकरण डायलॉग दिखाई देता है।

    फ़ैक्टरी सेटिंग्स रीस्टोर करने के बाद आपका डिवाइस रीस्टार्ट होगा।

* iPhone को रीस्टोर करने से आपकी eSIM डिलीट नहीं होती है। ज़रूरत पड़ने पर अपनी eSIM को मिटाने का तरीका जानें

मदद पाएँ

ज़्यादा मदद चाहिए?

हमें बताएँ कि क्या हो रहा है। हम सुझाव देंगे कि आगे क्या किया जा सकता है।

सुझाव पाएँ

प्रकाशित तारीख: