अगर आपका बायाँ या दायाँ AirPod काम नहीं कर रहा है
किसी एक AirPod में आवाज़ न आने या दूसरे AirPod से ज़्यादा या कम आवाज़ आने की समस्या को हल करने का तरीका जानें।
अगर किसी एक AirPod में आवाज़ नहीं आ रही है
पक्का करें कि आपका चार्जिंग केस पूरी तरह चार्ज हो। अगर आपका केस चार्ज नहीं हो रहा है, तो ये स्टेप आज़माएँ।
अपने AirPods चार्जिंग केस या अपने AirPods Pro चार्जिंग केस के चार्जिंग पोर्ट को साफ़ करें।
दोनों AirPod अपने चार्जिंग केस में रखें और उन्हें 30 सेकंड तक चार्ज करें।
चार्जिंग केस को अपने iPhone या iPad के पास ले जाकर खोलें।

अपने iPhone या iPad पर AirPods का चार्जिंग स्टेटस देखें और पक्का करें कि दोनों AirPod चार्ज हो रहे हों ।

जो AirPod काम नहीं कर रहा है उसे सही कान में पहनें।
दूसरे AirPod को चार्जिंग केस में ही रखें और लिड बंद कर दें।
पक्का करें कि आपके AirPods आपके iPhone या iPad से कनेक्टेड हैं।
जो AirPod काम नहीं कर रहा है उसकी जाँच करने के लिए, ऑडियो चलाएँ।
इसके बाद:
अगर उस AirPod में आवाज़ सुनाई देती है, तो दोनों AirPod को चार्जिंग केस में रखें और उन्हें 30 सेकंड तक चार्ज करें। इसके बाद, चार्जिंग केस को अपने iPhone या iPad के पास ले जाकर खोलें और जाँच करें कि अब दोनों AirPod काम कर रहे हैं या नहीं।
अगर कोई AirPod अब भी काम नहीं कर रहा है, तो अपने AirPod रीसेट करें। अगर आपने अभी-अभी AirPod बदलवाया है, तो अपने बदलवाए हुए AirPod को सेट अप करें।
अगर एक AirPod में दूसरे से ज़्यादा या कम आवाज़ आ रही है
अगर आपके किसी AirPods की वॉल्यूम बहुत कम है:
अपने AirPods की ईयर टिप निकालकर, हर AirPod के माइक्रोफ़ोन और स्पीकर को जाँचें।

अगर गंदगी चली गई है, तो अपने AirPods या AirPods Pro साफ़ करें।
सेटिंग्स ऐप पर जाएं, फिर एक्सेसिबिलिटी पर टैप करें।
ऑडियो और विज़ुअल पर टैप करें, फिर बैलेंस तक स्क्रॉल करें।
पक्का करें कि बैलेंस स्लाइडर बीच में सेट हो।
ज़्यादा मदद चाहिए?
हमें बताएँ कि क्या हो रहा है। हम सुझाव देंगे कि आगे क्या किया जा सकता है।