Touch ID
कुछ Mac कंप्यूटर पर फ़िंगरप्रिंट पहचान सुविधा उपलब्ध है। Touch ID के प्रयोग से आप अपने Mac और कुछ पासवर्ड-सुरक्षित आइटम अनलॉक कर सकते हैं, वेब पर खरीदारी करने के लिए Apple Pay का प्रयोग करें, और iTunes Store, App Store, और iBooks Store से आयटम खरीदें।
![संपूर्ण ऊपरी भाग में फैले Touch Bar वाला कीबोर्ड; Touch ID, Touch Bar के दाएँ किनारे पर स्थित होता है।](https://help.apple.com/assets/59D1B206680CE205240B6B82/59D1B207680CE205240B6B89/hi_IN/111e0cdf786661eb8d17aced502551ac.png)
Touch ID का प्रयोग करने के लिए, Touch Bar के दाएँ किनारे पर स्थित Touch ID पर अपनी उँगली रखें।
Touch ID सेट अप करने के लिए Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकताएँ चुनें और फिर Touch ID पर क्लिक करें।
Touch ID के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख MacBook Pro पर Touch ID उपयोग करें देखें।