इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
तस्वीरें सहायता
- आपका स्वागत है

तस्वीर का रूपरंग बदलने के लिए फ़िल्टर उपयोग करें
आप “तस्वीरें” में उपलब्ध फ़िल्टर में किसी एक का प्रयोग कर अपनी तस्वीरों को एक विशेष रूप दे सकते हैं।

किसी तस्वीर पर डबल-क्लिक करें, फिर टूलबार में संपादन बटन पर क्लिक करें।
टूलबार में फ़िल्टर पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : संपादन के दौरान झटपट फ़िल्टर देखने के लिए F दबाएँ। जब बदलाव पूरा हो जाए तो पुनः F दबाएँ।
आप जो फ़िल्टर चाहते हैं उसपर क्लिक करें।
आपके बदलाव स्वचालित रूप से सहेज दिए जाएँगे, बशर्ते कि आप संपादन > पूर्ण न चुनें या “मूल बटन पर वापस जाएँ” पर क्लिक न करें।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद.