नोट : Siri का उपयोग करने के लिए आपका इंटरनेट से कनेक्टेड होना आवश्यक है।
इससे पहले कि आप Siri से कोई काम करने के लिए कहें, आपको उसे सक्रिय करना होगा। अपने Mac पर, निम्नांकित में से कोई कार्य करें :
अपने कीबोर्ड पर फ़ंक्शन कीज़ की पंक्ति में दबाएँ रखें। अगर यह “की” उपलब्ध नहीं है, तो कीबोर्ड शॉर्टकट का उस तरह उपयोग करें जैसे Siri सेटिंग्ज़ में बताया गया है।
मेन्यू बार में पर क्लिक करें। अगर आइकॉन नहीं दिखाया जाता है, तो आप मेन्यू बार सेटिंग का इस्तेमाल करके उन्हें जोड़ सकते हैं।
“Hey Siri” या “Siri” बोलें ( यदि विकल्प उपलब्ध है और Siri सेटिंग्ज़ में चालू है)। यह पता करने के लिए कि क्या “Hey Siri” या “Siri” आपके डिवाइस और भाषा के लिए उपलब्ध है, macOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।