स्मार्ट खोज फ़ील्ड
Safari विंडो के शीर्ष पर मौजूद खोज फ़ील्ड। आप पता फ़ील्ड और खोज फ़ील्ड के रूप में और अपनी पसंदीदा वेबसाइट पर आसानी से जाने के लिए स्मार्ट खोज फ़ील्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्मार्ट खोज फ़ील्ड उपयोग करने के कुछ तरीक़े ये हैं :
किसी वेबसाइट पर जाएँ : वेबसाइट का नाम या URL दर्ज करें।
खोजें : शब्द या वाक्यांश दर्ज करें। जैसे ही आप टाइप करते हैं, Safari सुझाव दिखाई देते हैं। आप कोई सुझाव चुन सकते हैं या पूरी खोज करने के लिए रिटर्न दबा सकते हैं।
पसंदीदा वेबसाइट पर जाएँ : फ़ील्ड पर क्लिक करें, फिर उस वेबसाइट पर क्लिक करें जिस पर आप जाना चाहते हैं।
किसी खोज को दोहराएँ : फ़ील्ड से सभी टेक्स्ट डिलीट करें,
पर क्लिक करें, फिर हालिया खोज चुनें।