App Store में अपने Apple खाते में साइन इन करें

ऐप्स ढूँढने, ख़रीदने, अपडेट और डाउनलोड करने या अपने सब्सक्रिप्शन प्रबंधित करने के लिए अपने Mac पर App Store में अपने Apple खाते में साइन इन करें।

अगर आपके पास Apple खाता नहीं है, तो आप उसे Apple खाता वेबपृष्ठ पर बना सकते हैं।

  1. अपने Mac पर App Store ऐप पर जाएँ।

  2. App Store विंडो के निचले-बाएँ कोने में “साइन इन करें” पर क्लिक करें।

  3. निचले-बाएँ कोने में अपने नाम पर क्लिक करें, फिर विंडो के शीर्ष पर खाता सेटिंग पर क्लिक करें (अगर आवश्यक हो, तो फिर से साइन इन करें)।