साइडबार
साइडबार आपकी स्प्रेडशीट के दाईं ओर का क्षेत्र होता है जो फ़ॉर्मैट इंस्पेक्टर या “व्यवस्थित करें” नियंत्रण दिखाता है।
फ़ॉर्मैट : स्प्रेडशीट में टेबल, चार्ट, टेक्स्ट या आकृति में से जो कुछ भी चुना गया है, उसके लिए फ़ॉर्मैट करने वाले नियंत्रण प्रदर्शित करने हेतु
पर क्लिक करें। साइडबार के शीर्ष पर टैब पर क्लिक करके अधिक नियंत्रण देखें।व्यवस्थित करें : स्प्रेडशीट के लिए सॉर्ट नियम बनाने हैं, फ़िल्टर और वर्गीकृत करने हैं, तो नियंत्रण दिखाने के लिए टूलबार में
पर क्लिक करें।
यदि दाईं ओर का साइडबार खुला है और आप सक्रिय नियंत्रणों के लिए टूलबार में बटन पर क्लिक करते हैं, तो साइडबार बंद हो जाता है। उदाहरण के लिए, यदि “फ़ॉर्मैट करें” बटन
चुना गया है (साइडबार में फ़ॉर्मैट नियंत्रणों के साथ) और आप
पर क्लिक करते हैं, तो पूरा साइडबार बंद हो जाता है। आप
पर क्लिक करके भी साइडबार खुला रख सकते हैं और “व्यवस्थित करें” कंट्रोल पर स्विच कर सकते हैं।