टेक्स्ट बॉक्स के प्रकार

Numbers में दो प्रकार के टेक्स्ट बॉक्स होते हैं :

  • दो हैंडल वाला : दो हैंडल वाला टेक्स्ट बॉक्स चुना जाने पर दो चयन हैंडल (सफ़ेद वर्ग) दिखाता है और जब आप टेक्स्ट जोड़ते हैं, तो ऑटोमैटिकली आकार बदलता है। टूलबार में “टेक्स्ट बॉक्स” बटन का उपयोग करके आप जिन टेक्स्ट बॉक्स को जोड़ते हैं, वे दो हैंडल वाले टेक्स्ट बॉक्स होते हैं।

  • आठ हैंडल वाला : आठ हैंडल वाला टेक्स्ट बॉक्स चुना जाने पर आठ चयन हैंडल (सफ़ेद बिंदु) दिखाता है। जब आप टेक्स्ट जोड़ते हैं, तो ये टेक्स्ट बॉक्स ऑटोमैटिकली आकार नहीं बदलते। टेम्पलेट के साथ आने वाले अधिकतर प्लेसहोल्डर टेक्स्ट बॉक्स, आठ हैंडल वाले टेक्स्ट बॉक्स होते हैं।

नोट : दो हैंडल वाले टेक्स्ट बॉक्स को आठ हैंडल वाले टेक्स्ट बॉक्स में बदलने के लिए, (अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “फ़ॉर्मैट करें” मेनू से) “फ़ॉर्मैट करें” > आकृतियाँ और रेखाएँ > “टेक्स्ट और ऑब्जेक्ट हैंडल रीसेट करें” चुनें।