एकाधिक ऑब्जेक्ट को चुनें

ऑब्जेक्ट ऐसी किसी भी वस्तु को कहते हैं, जिसे आप शीट पर रखते हैं जिसमें इमेज (तस्वारें), टेक्स्ट बॉक्स, आकृतियाँ, टेबल और चार्ट शामिल हैं। एकाधिक ऑब्जेक्ट चुनने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :

  • ऑब्जेक्ट पर क्लिक करते समय शिफ़्ट-की को दबाए रखें।

  • ऑब्जेक्ट पर क्लिक करते समय कमांड-की को दबाए रखें।

  • शीट के ख़ाली क्षेत्र को क्लिक करके दबाए रखें, फिर दिखाई देने वाले बॉक्स को उन ऑब्जेक्ट के चारों ओर ड्रैग करें जिन्हें आप चुनना चाहते हैं।

नोट : यदि आप इनलाइन ऑब्जेक्ट के साथ काम कर रहे हैं, तो आप एक समय पर केवल एक ही ऑब्जेक्ट चुनकर उसे संपादित कर सकते हैं।